स्पोर्ट्स

एर्लिंग हैलेंड के गोल से मैनचेस्टर सिटी ने ब्रेंटफोर्ड को हराया

erling haaland goal helps manchester city beat brentford in premier league: एर्लिंग हैलेंड के मौजूदा सत्र के नौवें प्रीमियर लीग गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने रविवार को यहां ब्रेंटफोर्ड को 1-0 से हरा दिया। हैलेंड प्रीमियर लीग फुटबॉल के मौजूदा सत्र में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

Image

एर्लिंग हालैंड

Photo : AP

एर्लिंग हैलेंड के मौजूदा सत्र के नौवें प्रीमियर लीग गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने रविवार को यहां ब्रेंटफोर्ड को 1-0 से हरा दिया। हैलेंड प्रीमियर लीग फुटबॉल के मौजूदा सत्र में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

मैनचेस्टर सिटी को हालांकि पहले हाफ में उस समय झटका लगा जब रोड्री दाएं पैर में चोट के कारण मैच से बाहर हो गए। इस जीत से सिटी की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल से तीन अंक पीछे है।

क्रिस्टल पैलेस को एवर्टन के खिलाफ 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे सभी प्रतियोगिताओं में लगातार 19 मैच से अजेय रहने का उसका रिकॉर्ड क्रम टूट गया। क्रिस्टल पैलेस की टीम इससे पहले कभी इतने मैच में अजेय नहीं रही। क्रिस्टल पैलेस की 16 अप्रैल 2025 के बाद यह पहली हार है।

नॉटिंघम फॉरेस्ट को न्यूकासल के खिलाफ 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे कोच एंगे पोस्टेकोग्लू को सात मैच के बाद भी पहली जीत का इंतजार है। वोल्वरहैम्पटन ने ब्राइटन के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। वोल्वरहैम्पटन के मैनेजर विटोर परेरा को ‘टेक्निकल एरिया’ में ‘गैरजिम्मेदाराना’ व्यवहार के कारण लाल कार्ड दिखाकर मैच से बाहर कर दिया गया। एक अन्य मैच में एस्टन विला ने डोनयेल मालेन के दो गोल की मदद से बर्नले को 2-1 से हराया।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article