स्पोर्ट्स

अब मुंह मत ढकना! फुटबॉल वर्ल्ड कप में एक और खिलाड़ी को किया मैदान से बाहर, जानिए नियम

Piero Hincapie shown red card for covering face In FIFA World Cup: एक्वाडोर और मैक्सको के बीच खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट मैच के अंत में एक्वाडोर के खिलाड़ी पिएरो हिनकैपी को मुंह ढकना बहुत भारी पड़ गया। जानिए क्या है पूरा मामला और नया नियम।

Image

पिएरो हिनकैपी को मुंह ढकने पर दिखाया गया रेड कार्ड (AI Generated Image)

FIFA World Cup 2026: इस बार का फुटबॉल वर्ल्ड कप सिर्फ गोल के नए-नए रिकॉर्ड नहीं बना रहा है, बल्कि तमाम अन्य चीजों को लेकर भी सुर्खियों में है। इन्हीं में से एक है इस बार लागू गया एक नया नियम जिसमें मुंह ढकने पर सजा मिल जाती है, इसका ताजा शिकार बने हैं इक्वाडोर के खिलाड़ी पिएरो हिनकैपी, जो विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के नए नियम के तहत विश्व कप में लाल कार्ड (Red Card) पाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

इस नियम में प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी के साथ बहस के दौरान मुंह ढकने पर खिलाड़ी को लाल कार्ड दिखाकर बाहर करने का प्रावधान है। मैक्सिको की राउंड ऑफ 32 में इक्वाडोर पर 2-0 से जीत के दौरान हिनकैपी को दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के पांचवें मिनट में बाहर भेज दिया गया था। उन्हें मैक्सिको के फॉरवर्ड सैंटी गिमेनेज के साथ झड़प के दौरान मुंह ढकने के लिए लाल कार्ड दिखाया गया था। इक्वाडोर टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है लेकिन हिनकैपी उसके अगले अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगे।

फीफा ने यह नया नियम इसलिए बनाया है ताकि खिलाड़ी अपने मुंह को ढककर विरोधी टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों को छुपा न सकें। पराग्वे के मिगुएल अल्मिरोन इस नए नियम के तहत दंडित होने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्हें पिछले सप्ताह तुर्की के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में मैदान से बाहर भेज दिया गया था।

मैक्सिको के फैंस ने फिर से लगाए समलैंगिक विरोधी नारे

इस मुकाबले के दौरान मैक्सिको के प्रशंसकों ने पहले हाफ में फिर से ऐसा नारा लगाया जिसे समलैंगिक विरोधी माना जाता है। यह नारा अपमानजनक माना जाता है जिसका स्पेनिश में शाब्दिक अर्थ पुरुष वैश्या होता है। आमतौर पर तब लगाया जाता है जब विपक्षी गोलकीपर गोल किक ले रहा होता है। प्रशंसकों ने मंगलवार रात को मैच के पांचवें मिनट में ऐसा किया, जब हर्नान गैलिंडेज़ मैच की अपनी पहली गोल किक मार रहे थे। टूर्नामेंट में यह दूसरी बार है जब प्रशंसकों ने इस नारे का इस्तेमाल किया है। मैक्सिको फुटबॉल महासंघ पर अतीत में इसके कारण कई बार जुर्माना भी लगाया गया है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article