स्पोर्ट्स

FIP Promotion India Padel Open: दिग्विजय-मिगुएल ने रक्षित-परम की जोड़ी को हराते हुए राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई

FIP Promotion India Padel Open: दिग्विजय प्रताप सिंह-मिगुएल वेगा मार्टिन की इंडो-स्पैनिश जोड़ी ने गुरुवार (21 नवंबर) को ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में राउंड ऑफ 32 मैच में रक्षित चौहान और परम यादव की भारतीय जोड़ी को हराकर एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालीफाई किया।

Image

दिग्विजय प्रताप सिंह और मिगुएल वेगा मार्टिन की जीत

KEY HIGHLIGHTS
  • एफआईपी इंडिया पैडल ओपन
  • दिग्विजय और मिगुएल की जोड़ी की जीत
  • राउंड ऑफ 32 में रक्षित-परम की जोड़ी को हराया

FIP Promotion India Padel Open: दिग्विजय प्रताप सिंह-मिगुएल वेगा मार्टिन की इंडो-स्पैनिश जोड़ी ने गुरुवार (21 नवंबर) को बेनेट यूनिवर्सिटी में राउंड ऑफ 32 मैच में रक्षित चौहान और परम यादव की भारतीय जोड़ी को हराकर एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालीफाई किया।

बेनेट विश्वविद्यालय के छात्रों रक्षित और परम पर 6-1, 6-2 की शानदार जीत के बाद दिग्विजय और मिगुएल ने प्रतियोगिता के राउंड ऑफ 16 में प्रवेश करके अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। इससे पहले इंडो-स्पैनिश जोड़ी ने बुधवार (20 नवंबर) को क्वालीफायर में उत्सव बिड़ला और हार्दिक कश्यप को हराया था। अब अगले दौर में शुक्रवार (22 नवंबर) को दिग्विजय और मिगुएल का मुकाबला राहुल मोटवानी और आर्यन गोवेस की जोड़ी से होगा।

ग्रेटर नोएडा में टाइम्स ग्रुप की बेनेट यूनिवर्सिटी भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय पैडल टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला पहला शैक्षणिक संस्थान बन गया है। प्रतियोगिता का मुख्य ड्रॉ 21 नवंबर से शुरू हुआ और 24 नवंबर तक चलेगा। यह विशेष एफआईपी (इंटरनेशनल पैडल फेडरेशन) टूर्नामेंट देश में पैडल के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए दरवाजे खोलेगा।

2017 में बेंगलुरु में पहले कोर्ट की शुरुआत के साथ इस खेल को प्रमुखता मिली और तबसे हमने कोर्ट की बढ़ती संख्या, कॉर्पोरेट दिग्गजों द्वारा रुचि दिखाने और अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने के इच्छुक होने में काफी वृद्धि देखी है। CUPRA FIP इंडिया टूर CUPRA FIP टूर कैलेंडर 2024 का हिस्सा है और पहली बार, इंटरनेशनल पैडल फेडरेशन ने भारत को अपने कैलेंडर वेन्यू में से एक के रूप में चुना है।

(एफआईपी इंडिया पैडल ओपन से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए इंस्टाग्राम पर @timespadel से जुड़ें)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article