दोहा: क्रोएशिया ने फीफा विश्व कप 2022 के शुक्रवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से पटखनी देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।एक्स्ट्रा टाईम तक गए मुकाबले में 1-1 की बराबरी के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक जा पहुंचा जहां क्रोएशिया ने बाजी मारते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। ब्राजील के लिए गोल एक्स्ट्रा टाइम के फर्स्ट हाफ के खत्म होने से ठीक पहले स्टार खिलाड़ी नेमार ने किया। इसके बाद 116वें मिनट में ब्रूनो पेटकोविच ने गोल करके मैच में क्रोएशिया की बराबरी पर ला दिया और मुकाबला 120 मिनट के खेल के बाद पेनल्टी शूट आउट में पहुंच गया।
स्पोर्ट्स
FIFA World Cup 2022: पेनल्टी शूट आउट में हारकर विश्व कप से बाहर हुआ ब्राजील, सेमीफाइनल में पहुंचा क्रोएशिया
- Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
- Updated Dec 9, 2022, 11:37 PM IST
क्रोएशिया ने ब्राजील को फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से पटखनी देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और ब्राजील का खिताबी जीत का सपना तोड़ दिया।
क्रोएशिया के खिलाफ गोल करने के बाद साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते नेमार( साभार AP)
