स्पोर्ट्स

रोनाल्डो के रिकॉर्ड 132वें अंतरराष्ट्रीय गोल से जीता पुर्तगाल, फुटबॉल करियर का 900वां गोल

Cristiano Ronaldo Record Goal: फुटबॉल जगत के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर खुद को साबित किया है। स्टार स्ट्राइकर ने मध्यांतर के बाद स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर कदम रखा और 88वें मिनट में निर्णायक गोल किया। इससे पुर्तगाल ने नेशन्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को 2-1 से हराया। ये उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का रिकॉर्ड 132वां गोल साबित हुआ।

Image

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • नेशन्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया रिकॉर्ड 132वां अंतरराष्ट्रीय गोल
  • 88वें मिनट में गोल करके पुर्तगाल को जीत दिलाई

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फिर से साबित किया कि वह 39 वर्ष के होने के बावजूद पुर्तगाल के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं। इस स्टार स्ट्राइकर ने मध्यांतर के बाद स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर कदम रखा और 88वें मिनट में निर्णायक गोल किया। इससे पुर्तगाल ने नेशन्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को 2-1 से हराया।

पांच बार वर्ष के विश्व में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोनाल्डो का यह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 132वां गोल था जो विश्व रिकॉर्ड है। रोनाल्डो यूरोपीय चैंपियनशिप के पांच मैच में गोल नहीं कर पाए थे लेकिन पुर्तगाल के कोच रॉबर्ट मार्टिनेज ने इस दिग्गज खिलाड़ी पर भरोसा बनाए रखा और उनका यह फैसला सही साबित हो रहा है।

गुरुवार को क्रोएशिया पर 2-1 की जीत में भी रोनाल्डो ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच में उन्होंने क्लब और देश की तरफ से कुल मिलाकर अपने करियर का 900वां गोल किया था।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article