दोहा: पुर्तगाल फुटबॉल क्रिकेट टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गुरुवार को फीफा विश्व कप 2022 में ग्रुप एच के पहले मुकाबले में घाना के खिलाफ गोल दागकर नया इतिहास रच दिया। रोनाल्डो इतिहास में पांच विश्व कप में गोल जड़ने वाले दुनिया के पहले फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं।
पुर्तगाल और घाना के बीच मुकाबला बेहद रोचक रहा। दोनों ही टीमें हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के सभी गोल सेकेंड हाफ में हुए। पहला होल रोनाल्डो ने मैच के 65वें मिनट में किया और अपनी टीम का खाता खोला। इसके साथ ही रोनाल्डो का नाम फुटबॉल विश्व कप के इतिहास के पांच संस्करणों में गोल करने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उनकी टीम ने 2 मिनट में दो गोल दागकर मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। आखिरी वक्त में दूसरा गोल करके घाना ने बराबरी की आस जगाई थी लेकिन लो पूरी नहीं हो सकी।
