स्पोर्ट्स

Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो ने रचा इतिहास, 200 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 21, 2023, 01:54 PM IST

Cristiano Ronaldo double century: यूरोपियन चैम्पियनशिप क्वालीफाइंग ग्रुप मैच में पुर्तगाल ने आईसलैंड को 1-0 से हराया। यह गोल टीम के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया। इसी गोल के साथ वे 200 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।

Image

क्रिस्टियानो रोनाल्डो। (फोटो- बीआर फुटबॉल के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Cristiano Ronaldo double century: दुनिया के स्टार फुटबॉलरों का नाम लिया जाता है तो उसमें पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम भी अपने जेहन में आ जाता है। वे अपने गोल से न केवल अपनी टीम को मैंच में जीत दिलाते हैं, बल्कि नए-नए रिकॉर्ड भी बनाते हैं। मंगलवार को यूरोपियन चैम्पियनशिप के पुर्तगाल और आईसलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी शामिल थे। मैदान पर उतरते ही रोनाल्डा ने अपने एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। यह उनका 200वां इंटरनेशनल मुकाबला था। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

अंतिम मिनट में गोल कर दर्ज किया रिकॉर्ड

यूरोपियन चैम्पियनशिप के क्वालीफाइंग मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतिम समय में गोलकर इतिहास रच दिया। रोनाल्डो ने अंतिम मिनट में गोलकर टीम को जीत दिलाई। क्वालीफाइंग मुकाबले में पुर्तगाल और आइसलैंड से मैच था। हाफ टाइम तक दोनों टीमों की ओर से गोल का खाता नहीं खुल सका था। फुल टाइम के खत्म होने से एक मिनट पहले यानी 89वें मिनट में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल कर टीम को जीत दिलाई और अपने 200वें मैच खेलने का जश्न भी मनाया। इसके साथ ही रोनाल्डो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अवॉर्ड भी मिला।

जीत के बाद क्या बोले रोनाल्डो

आइसलैंड के खिलाफ विजयी गोल दागने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह अविश्वसनीय उपलब्धि है। यह उस तरह का पल है, जिसकी आप कभी उम्मीद नहीं करते हैं। बेशक मैंने विजयी गोल किया। यह और भी खास है।

पुर्तगाल के लिए कर चुके हैं 140 से ज्यादा गोल

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी टीम के लिए 140 से ज्यादा गोल कर चुके हैं। रोनाल्डो ने पुर्तगाल अंडर-15 टीम की ओर से 9 मैचों में सात गोल कर चुके हैं। इसी तरह अंडर-17 टीम के लिए 7 मैचों में 5 गोल, अंडर-20 टीम के लिए 5 मैचों में एक गोल, अंडर-21 टीम के लिए 10 मैचों में 3 गोल, अंडर-23 टीम के लिए 3 मैचों में दो गोल कर चुके हैं। इसके अलावा सीनियर टीम की ओर से 200 मैचों में 123 गोल कर चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article