क्रिकेट

Maharashtra Premier League: 18 साल के युवा बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी, 54 गेंदों पर बनाए 117 रन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 21, 2023, 09:59 AM IST

Maharashtra Premier League: महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में रोमांचक मैच का दौर चल रहा है। इस दौरान एक मैच ईगल नासिक टाइटंस और पुनेरी बापू टीम के बीच खेला गया। इस मुकाबले में 18 साल के युवा बल्लेबाज ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर अपनी टीम को एक रन से जीत दिलाई। युवा बल्लेबाज ने 54 गेंदों पर 117 रन की शानदार पारी खेली।

Image

अर्निश कुलकर्णी। (फोटो- Twitter)

Photo : Twitter

Maharashtra Premier League: आईपीएल का रोमांच अब घरेलू लीग में भी देखने को मिल रहा है। इन दिनों पुणे में महाराष्ट्र प्रीमियर लीग खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भी युवा बल्लेबाज ऑलराउंड प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिला रहे हैं। लीग में ऐसा ही एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच था ईगल नासिक टाइटंस और पुनेरी बापू टीम के बीच। ईगल नासिक टाइटंस की ओर से खेलते हुए 18 साल के अर्शिन कुलकर्णी ने शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 216.67 की स्ट्राइक रेट से 54 गेंदों पर 3 चौके और 13 छक्के की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से 117 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 5.25 की इकोनॉमी से 4 ओवर में 21 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट भी चटकाए।

अर्निश की टीम की रोमांचक जीत

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग के सातवें मैच में ईगल नासिक टाइटंस का सामना पुनेरी बापू टीम से हुआ। पुनेरी बापू की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईगल नासिक टाइटंस ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अर्निश कुलकर्णी ने शतकीय पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी पुनेरी बापू की टीम ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट नुकसान पर जीत से सिर्फ एक रन पीछे यानी 202 रन बना सकी। ईगल नासिक टाइटंस के अर्निश ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

रुतुराज ने भी जड़ा अर्धशतक

आईपीएल के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ का महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में भी जमकर बल्ला चल रहा है। उन्होंने 217.39 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। रुतुराज ने 23 गेंदों पर 3 चौके और इतने ही छक्के की मदद से 50 रन बनाए और इसके बाद अर्शिन कुलकर्णी की गेंद पर अक्षय को कैच थमा बैठे। वहीं, यश क्षीरसागर अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 174.07 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 27 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 47 रन बनाए, लेकिन इसको अर्धशतक में नहीं बदल सके।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article