क्रिकेट

Ashes 2023: पैट कमिंस ने खेली रिकॉर्ड तोड़ पारी, भारत के इस खिलाड़ी को पीछे छोड़ा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 21, 2023, 09:59 AM IST

Ashes 2023, ENG vs AUS: पहले एशेज में ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। अब दूसरा मुकाबला 28 जून से लॉर्ड्स पर खेला जाएगा।

Image

पैट कमिंस।

Photo : AP

Ashes 2023, ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एशेज सीरीज में वर्ल्ड चैम्पियन वाला खेल दिखाकर इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया। 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को महज दो विकेट से हराया जीत हासिल की। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपना नाम सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

कमिंस ने बनाए अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ा

एशेज के पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 281 रन का लक्ष्य मिला था। ऑस्ट्रेलिया ने 107 रन और 3 विकेट से आगे खेला शुरू किया और 92.3 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पैट कमिंस ने 60.27 की स्ट्राइक रेट से 73 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन की नाबाद पारी खेली। यह रन चेज करते हुए 9वें या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने भारत के रवि अश्विन को पीछे छोड़ा।

रन चेज करते हुए 9वें या उससे नीचे सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-4 बल्लेबाज

रन चेज करते हुए 9वें नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले टॉस स्कोरर के मामले में पैट कमिंस टॉप पर पहुंच गए हैं। इसके बाद 2022 में रवि अश्विन ने बांग्लोदश के खिलाफ 42 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ विंस्टन बेंजामिन ने 40 रन की नाबाद पारी और 1908 में एस बार्न्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 38 रन की नाबाद पारी खेली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article