क्रिकेट

'रोहित शर्मा पर नहीं है कोई खतरा', अजीत अगरकर BCCI रिव्यू मीटिंग से रहे गोल; अटकलों का बाजार गर्म

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने संकेत दिया है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा बने रहेंगे। 2027 विश्व कप में रोहित की उपलब्धता को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। बीसीसीआई सचिव ने स्पष्ट कर दिया है कि रोहित फिलहाल टीम का हिस्सा बनें रहेंगे। उन पर कोई खतरा नहीं है।

Image

2027 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं रोहित शर्मा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। BCCI Review Meeting: मुंबई स्थित बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में गुरुवार को रिव्यू मीटिंग हुई। इस बैठक में भारत के दोनों कप्तान शुभमन गिल (टेस्ट और वनडे) और श्रेयस अय्यर (टी20) उपस्थित थे। मुख्य कोच गौतम गंभीर और CoE प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी मौजूद थे। हालांकि, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर बैठक में अनुपस्थित रहे।

रिपोर्ट के अनुसार, अगरकर मुंबई से बाहर थे और संभवतः ऐसे क्षेत्र में थे, जहां इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। बीसीसीआई सचिव ने लक्ष्मण को क्रिकेट निदेशक जैसे किसी नए पद के लिए विचार किए जाने की खबरों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति में तत्काल कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि बैठक में उनके ना आने से अटकलों का दौर जारी हो गया है।

खेलते रहेंगे रोहित शर्मा

वहीं, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा को लेकर स्पष्ट किया कि फिलहाल टीम इंडिया में उनकी जगह पर कोई खतरा नहीं है। बीसीसीआई सचिव ने पुष्टि की है कि वे शानदार खेल रहे हैं, अफवाहों को हवा न दें। बीसीसीआई के बयान से यह माना जा रहा कि रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड टीम का हिस्सा हो सकते हैं। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या पर चिंता जताई।

खिलाड़ियों की इंजरी पर जताई चिंता

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैकिया ने कहा, रोहित शर्मा सभी मैचों में शानदार खेल रहे हैं। आप और क्या चाहते हैं? पिछले मैच में उन्होंने 130-140 रन बनाए। तो फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं अटकलें लगाने वालों को कोई मसाला नहीं देना चाहता।

BCCI सेक्रेटरी ने आगे कहा, हमें बस कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने की चिंता है और इसके लिए हमें कुछ कदम उठाने होंगे। हमें यह पक्का करना होगा कि खिलाड़ियों को काफी आराम मिले, इसलिए हमारा अगला FTP ऐसा होना चाहिए कि टूर्नामेंट के बीच काफी गैप हो, ताकि खिलाड़ी अच्छी तरह आराम कर सकें और चोटों से बच सकें।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article