क्रिकेट

SCO vs ZIM, T20 WC: जिंबाब्वे ने स्कॉटलैंड को शिकस्त देकर सुपर-12 में जगह बनाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 04:57 PM IST

T20 World Cup 2022, Zimbabwe vs Scotland Match highlights: स्कॉटलैंड और जिंबाब्वे केे बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में जिंबाब्वे ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है। इस मैच में जिंबाब्वे की तरफ से क्रेग इर्विन और सिकंदर रजा ने अपनी टीम को जीत दिलाई।

Image

जिंबाब्वे ने स्कॉटलैंड को हराया (ICC)

Photo : Twitter

Scotland vs Zimbabwe Match Highlights, T20 World Cup 2022: जिंबाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच होबार्ट में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में शुकवार को जिंबाब्वे ने शानदार जीत दर्ज की। जिंबाब्वे ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से मात दी। इसके साथ ही जिंबाब्वे ने मुख्य दौर (सुपर-12) में जगह बना ली है जहां उनका सामना दुनिया की दिग्गज टीमों से होगा।

इस मैच में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड के लिए एक बार फिर उनके ओपनर जॉर्ज मुनसे ने शानदार शुरुआत दी और बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। हालांकि वो 54 रन बनाकर आउट हो गए जिसके बाद स्कॉटलैंड संभलता नहीं दिखा।

स्कॉटलैंड की तरफ से मध्यक्रम में कैलम मैकलियॉड ने 25 रनों की पारी खेली, जबकि कुछ अन्य बल्लेबाजों के जरिए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोते हुए 132 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान जिंबाब्वे के लिए चतारा और रिचर्ड ने 2-2 विकेट लिए। जबकि सिकंदर रजा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

जवाब देने उतरी जिंबाब्वे की टीम की शुरुआत खराब रही और 7 रन पर उनको 2 झटके लग गए थे। इसके बाद कप्तान क्रेग इर्विन ने 58 रन की शानदार पारी खेली और सिकंदर रजा ने 23 गेंदों में 40 रन बनाए जिसके साथ ही जिंबाब्वे ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान जोश डेवी ने 2 विकेट लिए, जबकि ब्रैड व्हील, मार्क वॉट और माइकल लीस्क ने 1-1 विकेट हासिल किया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article