क्रिकेट

दूसरी बार पिता बने युवराज, बेटी के जन्म पर बोले-उड़ी रातों की नींद, पूरा हुआ परिवार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 25, 2023, 09:16 PM IST

टीम इंडिया के आतिशी बल्लेबाज रहे युवराज सिंह दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी हेजल कीच ने बेटी को जन्म दिया है। युवराज ने अपनी बेटी का नाम ऑरा रखा है।

Image

युवराज सिंह (साभार Instagram)

चंडीगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपर स्टार रहे युवराज सिंह दूसरी बार पिता बने हैं। पत्नी हेजल कीच ने बेटी को जन्म दिया है। युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर फैमली फोटो के साथ ये खुशखबरी साझा की है।

युवी ने बेटी का ऑरा रखा नाम

युवराज ने फैन्स के साथ खुशखबरी साझा करते हुए लिखा, आपको स्लीपलेस नाइट तब अच्छी लगने लगीं जब नन्ही परी ने हमारी फैमिली पूरी कर दी। हम अपने परिवार में बेटी ऑरा का स्वागत करते हैं। युवराज ने जो तस्वीर साझा की है उसमें पत्नी हेजल कीच के साथ बेटा ओरियन भी नजर आ रहा है। युवराज ने अपनी बेटी का ऑरा रखा है।

दोनों बच्चों के यूनीक हैं नाम

ऑरा का मतलब आभा के अलावा वायु भी होता है। युवराज के बेटे के नाम भी यूनीक है। ओरियन का मतलब एक नक्षत्र तारा होता है।युवराज और हेजल साल 2016 में विवाह बंधन में बंधे थे। हेजल ने बेटे को साल 2022 में जन्म दिया था और अब बेटी की मां बनी हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article