क्रिकेट

Ranji Trophy Semi Final: विदर्भ के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई की टीम में हुई स्टार प्लेयर की एंट्री

विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की टीम में स्टार खिलाड़ी की एंट्री हुई है। जानिए कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल मुकाबला?

Image

यशस्वी जायसवाल

Photo : AP

मुंबई: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को विदर्भ के खिलाफ आगामी रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिये मुंबई टीम में शामिल किया गया है। जायसवाल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित भारत की अंतिम टीम में जगह नहीं मिलने के बाद रणजी टॉफी में खेलते नजर आएंगे। हालांकि उन्हें और शिवम दुबे को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जगह दी गई है। दोनों खिलाड़ी टीम के साथ दुबई नहीं जाएंगे जहां भारतीय टीम को अपने सभी मैच खेलने हैं।

जायसवाल का होगा मौजूदा सीजन में दूसरा मुकाबला

जायसवाल मुंबई को रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने की कोशिश अपने बल्ले से करेंगे। ये मौजूदा सीजन में जायसवाल का दूसरा रणजी मुकाबला होगा। वो मौजूदा सत्र में एकमात्र रणजी मैच जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले थे। उस मैच में वो चार और 26 रन ही बना सके थे। मुंबई को इस मुकाबले में अप्रत्याशित तौर पर हार का मुंह देखना पड़ा था।

17 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा सेमीफाइनल मुकाबला

मुंबई की टीम लड़खड़ाते हुए नॉकआउट राउंड में पहुंचने में सफल हुई। कोलकाता में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई ने हरियाणा को 152 रन से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुंबई और विदर्भ के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 17 से 21 फरवरी के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेला जायेगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article