क्रिकेट

Yashasvi Jaiswal: विराट कोहली के 7 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचे यशस्वी जायसवाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 26, 2024, 12:05 PM IST

IND vs ENG 4th Test, Yashasvi Jaiswal Equals Record Of Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चल रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन युवा भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। यशस्वी जायसवाल ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के 7 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Image

यशस्वी जायसवाल (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच
  • यशस्वी जायसवाल ने की विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी
  • 7 साल पुराना था विराट कोहली का रिकॉर्ड

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अगर कोई एक खिलाड़ी हर बार फैंस की नजरों में रहा है और जिसने लगातार चमक बिखेरी है, वो हैं युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)। इस धुरंधर बल्लेबाज ने मौजूदा सीरीज में दो दोहरे शतक लगाकर इतिहास रचा है और रांची में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में भी फैंस उनसे कुछ बड़ा करने की उम्मीद लगाए बैठे थे। यशस्वी ने मैच की पहली पारी में 73 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में वो 37 रन बनाकर आउट हुए, हालांकि 37 रन की इस पारी में भी उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना डाला।

यशस्वी जायसवाल ने रांची टेस्ट की चौथी पारी में जो 37 रनों की पारी खेली उसके जरिए उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के 7 साल पुराने टेस्ट रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में 655 रन बना लिए हैं। जिसके साथ ही वो इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी करने में सफल हो गए हैं। सात साल पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली ने अपने नाम किया था।

विराट कोहली ने 2016/17 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान 655 रन बनाए थे और अब यशस्वी जायसवाल ने विराट के उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, और बहुत हद तक मुमकिन है कि सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट में वो विराट कोहली के इस आंकड़े से भी आगे निकल जाएंगे।

इसके अलावा, यशस्वी जायसवाल अब 45 रन दूर हैं इस सीरीज में 700 रन बनाने से। अगर वो ऐसा करने में सफल रहे तो वो महान पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बनेंगे जिसने एक टेस्ट सीरीज में 700 रन का आंकड़ा छुआ है। यही नहीं, यशस्वी 120 रन दूर हैं सुनील गावस्कर के एक टेस्ट सीरीज में किसी भी भारतीय द्वारा सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड के।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article