क्रिकेट

IND vs SL: बड़े-बड़े रह गए पीछे, यशस्वी जायसवाल बने ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

Yashasvi Jaiswal: भारत के राइजिंग स्टार यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले मे इतिहास रच दिया। वह साल 2024 में 1,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Image

यशस्वी जायसवाल (साभार-AP)

Yashasvi Jaiswal: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया। वह साल 2024 में 1,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। मैच से पहले उन्हें इसके लिए 7 रन की दरकार थी और उन्होंने दसुन शनाका के पहले ही ओवर में इसे हासिल कर लिया। पहले ओवर की चौथी गेंद पर चौका मारकर उन्होंने साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हजार रन का आंकड़ा छूआ।

एक हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

साल 2024 में यशस्वी जायसवाल 1,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 13 मैच की 18वीं पारी में 66.60 की औसत और 93.36 की स्ट्राइक रेट से 1,000 रन पूरे किए। इस सूची में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुसल मेंडिस हैं जिन्होंने 26 मैचों की 28 पारियों में 888 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज इब्राहिम जादरान हैं जिनके नाम 25 मैच की 27 पारी में 844 रन हैं।

टेस्ट और टी20 में हैं यशस्वी के ये रन

यशस्वी ने ये सभी रन टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए हैं। उन्होंने साल 2024 में एक भी वनडे मैच अभी तक नहीं खेला है। उन्होंने 6 टेस्ट में 740 रन और 7 टी20 मुकाबले में 260 रन बनाए। 6 में से 5 टेस्ट उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेले थे और 89 की औसत से 712 रन बनाए थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article