क्रिकेट

WTC Points Table: टीम इंडिया के खिलाफ सूपड़ा साफ होते ही बढ़ जाएगी कंगारूओं की मुश्किलें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 04:01 PM IST

WTC Points Table: एक तरफ जहां टीम इंडिया ने दिल्ली टेस्ट जीतकर अपने वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बढ़ा लिया है वहीं इससे ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ गई है। यदि टीम इंडिया क्लीन स्वीप करने में कामयाब हो जाती है तो ऑस्ट्रेलिया की आगे की राह मुश्किल हो जाएगी।

Image

रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा

Photo : Twitter

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 2-0 से आगे चल रही टीम इंडिया को बस एक और जीत मिलने की देरी है और वह लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। पहली सीजन में टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड की टीम थी और भारत को हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे सीजन में यदि टीम इंडिया तीसरा टेस्ट जीत जाती है तो उसके सामने ऑस्ट्रेलिया होगी या फिर कोई और टीम इस बात पर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

WTC Points टेबल की वर्तमान स्थिति

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम 136 प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। दिल्ली टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया 123 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। श्रीलंका की टीम 54 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर है, लेकिन उसे अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है।

इस स्थिति में भारत और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट 1-5 मार्च के बीच इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। दूसरी तरफ यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हरा देती है तो उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

दूसरी स्थति में यदि श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले 2 मैच की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका, न्यूजीलैंड को 2-0 से हरा देता है, तो भी कंगारूओं की राह मुश्किल हो सकती है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7-11 जून के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article