टीवी मसाला

Himanshi Khurana से जुड़े विवाद में Asim Riaz ने Bhavya Singh को भेजा लीगल नोटिस, 72 घंटे में जवाब देने की मांग

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 30, 2026, 02:16 PM IST

Asim Riaz-Bhavya Singh Controversy: आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का पुराना रिश्ता एक बार फिर चर्चा में है। इस विवाद में अब भव्या सिंह की एंट्री के बाद मामला कानूनी मोड़ ले चुका है।

Image

आसिम रियाज ने लिया लीगल एक्शन (Image Source: Asim Riaz-Bhavya Singh Instagram)

Asim Riaz-Bhavya Singh Controversy: टीवी स्टार आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के रिश्ते को लेकर चल रहा विवाद अब सोशल मीडिया से निकलकर कानूनी मोड़ लेता दिख रहा है। हाल ही में हिमांशी के पुराने रिश्ते को लेकर कई तरह के दावे सामने आए थे, जिसके बाद मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब इस पूरे विवाद में भव्या सिंह (Bhavya Singh) का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आसिम ने भव्या सिंह को उनके एक पॉडकास्ट में किए गए कथित दावों को लेकर सीज एंड डिसिस्ट नोटिस भेजा है। इस खबर के सामने आने के बाद हलचल मच गई है।

आसिम रियाज ने लिया ये एक्शन

आसिम रियाज एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं अभी हाल ही में आसिम रियाज द्वारा भव्या सिंह पर लिया गया लीगल एक्शन है। भव्या सिंह का दावा किया कि एक होटल का सीसीटीवी फुटेज है जिसमें वो लिफ्ट में उसे खींच-धकेल रहे हैं और थप्पड़ मार रहे हैं। इन बातों के बाद असीम रियाज ने अपने वकील एडवोकेट सुहेल शरीफ के जरिए सीज-एंड-डिसिस्ट नोटिस भेजा है। इसमें इन बयानों को झूठा और बिना जांच का बताया गया है। नोटिस में भव्या और संबंधित मीडिया घरानों को 72 घंटे का समय दिया गया है। एडवोकेट सुहेल शरीफ ने कहा, 'हमारा क्लाइंट अपने खिलाफ किसी भी मानहानिकारक या कानूनी कार्रवाई वाले बयान को बर्दाश्त नहीं करेगा। औपचारिक सीज-एंड-डिसिस्ट नोटिस जारी किया जा चुका है और पालन न करने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

हिमांशी पहले भी कर चुकी हैं सबूत होने का दावा

भव्या सिंह के एक पॉडकास्ट में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के रिश्ते को लेकर किए गए दावों के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया। भव्या ने कथित तौर पर एक होटल की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का जिक्र करते हुए दावा किया कि इसमें दोनों के बीच विवाद दिखाई देता है। हालांकि, ये फुटेज अभी सार्वजनिक नहीं हुई है और दावों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है। आसिम और हिमांशी के रिश्ते को लेकर पहले भी कई बातें सामने आती रही हैं। हिमांशी ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उनके पास अपने आरोपों से जुड़े सबूत मौजूद हैं। उन्होंने कथित सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया था। इसके बाद पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में उन्होंने आसिम के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान हिमांशी ने रिश्ते में आए धार्मिक मतभेदों और आसिम के कथित व्यवहार को लेकर भी आरोप लगाए थे। हालांकि, इन दावों से जुड़े सबूत या रिकॉर्डिंग अभी सार्वजनिक नहीं हैं, इसलिए फिलहाल इन्हें सिर्फ आरोप और दावों के तौर पर ही देखा जा रहा है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article