एजुकेशन

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड मे 7299 टीचर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, तुरंत करें रजिस्टर

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 7299 पदों पर निकाली गई पैरा टीचर भर्ती के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। उम्मीदवार jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर तुरंत अप्लाई करें।

Image

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026 (Photo - AI)

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा बीते दिनों पैरा टीचर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आयोग द्वारा पैरा टीचर भर्ती 7299 पदों को भरने के लिए निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए भारी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इस दौरान आवेदन करने में किसी भी कारण से पीछे छूटे उम्मीदवारों को बता दें कि आज, 30 अगस्त 2026 भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। अगर आप अब भी आवेदन नहीं करते हैं को आप इस बंपर भर्ती का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। इस सुनहरे मौके को हाथ से न जाने देने के लिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आवेदन विंडो के बंद होने से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें।

क्या है आवेदन शुल्क?

झारखंड पैरा टीचर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये और एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 रुपये है।

पैरा टीचर भर्ती के लिए पदों का विवरण

कक्षा 1 से 5 तक पैरा टीचर2756
कक्षा 6 से 8 के लिए पैरा टीचर4,543
कुल7299

क्या है भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

कक्षा 1 से 5 के लिए टीचर की योग्यता

- उम्मीदवार का 12वीं 50 प्रतिशत अंक से पास होना अनिवार्य है।

- डीएड, बीएलएड, जेटीईटी परीक्षा पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। इसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

कक्षा 6 से 8 के लिए योग्यता

- संबंधित विषय में ग्रेजुएट के साथ बीएड, बीईएलएड, बीएड, बीएससीएड पास होना अनिवार्य है।

-उम्मीदवार का जेटीईटी परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

- उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।

कितना मिलेगा वेतन

इस भर्ती के लिए कक्षा 1 से 5 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से 81,100 रुपये वेतन मिलेगा, जबकि कक्षा 6 से 8 के टीचर को 29,200 से 92,300 रुपये का वेतन दिया जाएगा।

कक्षा 1 से 525,500-81,100 रुपये
कक्षा 6 से 829,200-92,300 रुपये

कैसे करें भर्ती के लिए आवेदन

स्टेप 1 - भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब अपने मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।

स्टेप 4 - रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद क्रिएट किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर लॉगिन करें।

स्टेप 5 - अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 6 - फोटो, एजुकेशन डॉक्यूमेंट समेत आवश्यक सारे दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 7 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 8 - आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

क्या है भर्ती की चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और नियुक्ति की जाएगी।

  • चयन प्रक्रिया
  • लिखित परीक्षा
  • मेडिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

उम्मीदवारों को बता दें कि भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उनके पास कुछ ही घंटों का समय बाकी है। आवेदन विंडो रात 11.59 पर बंद हो जाएगी। उसके बाद किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article