क्रिकेट

WTC Final: विराट कोहली ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5000 रन भी किए पूरे

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 10, 2023, 11:45 PM IST

Virat Kohli breaks Sachin Tendulkar Record: लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल चौथे दिन विराट कोहली का बल्ला जमकर चला। कोहली ने 7 चौके की मदद से 44 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को दूसरी पारी में 150 के पार दिया। इसके साथ ही कोहली ने लंबे समय से कायम सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

Image

विराट कोहली।

Photo : AP

WTC Final 2023, Virat Kohli vs Sachin Tendulkar: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों का जमकर बल्ला चला। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और फिर विराट कोहली की आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली। मैच के चौथे दिन विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को 150 के पार पहुंचा दिया। कोहली ने 73.33 की स्ट्राइक रेट से 60 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके साथ ही कोहली ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के लंब समय से बरकरार रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी नॉकआउट मुकाबले में सबसे ज्यादा 657 रन बनाए थे। कोहली ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोहली 658 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके साथ ही वे आईसीसी नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5000 रन भी हुए पूरे

मैच के चौथे दिन विराट कोहली का बल्ला जमकर चला। उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5000 रन भी पूरे कर लिए। इसके अलावा कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन भी पूरे कर लिए।

भारत को अभी भी जीत के लिए चाहिए 280 रन

चौथे दिन का मैच खत्म होने तक भारतीय टीम ने 40 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। हालांकि, टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए अभी भी 280 रन की जरूरत है। कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में 71.66 की स्ट्राइक रेट से 7 चौके और एक छक्के की मदद से 60 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि शुभमन गिल का बल्ला एक बार फिर शांत रहा। चेतेश्वर पुजारा 27 रन पर पैट कमिंस की गेंद पर एलेक्स कैरी के हाथों मैच थमा बैठे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 270 रन पर दूसरी पारी घोषित कर दी और भारत को 444 रन का लक्ष्य दिया।

ICC नॉकआउट में भारत के लिए सर्वाधिक रन

खिलाड़ीरन पारी
विराट कोहली658*18
सचिन तेंदुलकर65714
रोहित शर्मा62017
सौरव गांगुली5148
युवराज सिंह45814
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article