क्रिकेट

WTC Final: रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, इस मामले में दिग्गज बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 10, 2023, 05:16 PM IST

WTC Final 2023, IND vs AUS: लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। टीम ने चौथे दिन पहले सेशन के खत्म होने से पहले 368 रन की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं, दूसरी पारी में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का जलवा देखने को मिला। इसके साथ ही वे टेस्ट में बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर बन गए हैं।

Image

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए भारतीय खिलाड़ी।

Photo : AP

WTC Final 2023, IND vs AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की। लंच टाइम तक भारतीय गेंदबाजों ने दो विकेट चटकाए, लेकिन दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। दिन का पहला विकेट कुलदीप यादव ने मार्नस लाबुशेन के रूप में लिया, जबकि दूसरा विकेट के रूप में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कमरून ग्रीन को अपना शिकार बनाया। इस विकेट के साथ रवींद्र जडेजा टेस्ट में सबसे सफल बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर बन गए हैं।

इस दिग्गज खिलाड़ी को छोड़े पीछे

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने पूर्व बिशेन सिंह बेदी को पीछे छोड़ दिया। बिशेन के नाम टेस्ट में 266 विकेट है, जबकि कैमरून ग्रीन को आउट करते हुए जडेजा सबसे सफल बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर बन गए। उनके नाम अब 267 विकेट हो गए हैं। वहीं, 162 विकेट के साथ विनोद मांकड़ तीसरे नंबर पर, 151 विकेट के साथ रवि शास्त्री और 114 विकेट के साथ दिलीप दोषी पांचवें नंबर पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 123/4 रन से आगे खेलना शुरू किया। लंच टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने 70 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना ली है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 374 रन की बढ़त हासिल कर ली है। लंच टाइम से पिछले 10 ओवर की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 4.10 की रनरेट से एक विकेट के नुकसान पर 41 रन जोड़े हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article