क्रिकेट

IND vs AUS: ट्रेविस हेड के बाद स्टीव स्मिथ ने भी खेली तूफानी पारी, इस मामले में रिकी पोंटिंग को भी पछाड़ा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 7, 2023, 10:55 PM IST

WTC 2023 Final, IND va AUS: लंदन के द ओवर मैदान पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की शानदार साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 325 रन के पार पहुंचा। ट्रेविड हेड के शतकीय पारी के बाद स्टीव स्मिथ भी शतक के करीब पहुंच गए हैं।

Image

स्टीव स्मिथ।

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से।
  • ट्रेविस हेड के बाद स्टीव स्मिथ ने खेली तूफानी पारी।
  • स्टीव स्मिथ शतक से महज पांच रन दूर हैं।

WTC 2023 Final, IND va AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले का बुधवार से आगाज हुआ। लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार साझेदारी कर कंगारू टीम को 325 रन के पार पहुंचाया। ट्रेविस हेड के शतकीय पारी के बाद स्टीव स्मिथ भी शतक के करीब पहुंच गए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 85 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन बनाए।

ICC नॉकआउट में सर्वाधिक 50+ रन बनाने वाले कंगारू

भारत के खिलाफ ट्रेविस हेड के बाद स्टीव स्मिथ का बल्ला भी जमकर चला। इसके साथ स्मिथ ने आईसीसी नॉकआउट मैचों में सर्वाधिक 50 से ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। स्मिथ नॉकआउट मैचों में पांचवीं बार यह कारनामा किया है। इस मामले में स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग और शेन वॉटसन को पीछे छोड़ दिया। रिकी पोंटिंग और शेन वॉटसन ने 4-4 बार 50 से ज्यादा बार स्कोर किए थे।

शतक से 5 रन दूर हैं स्मिथ

स्टीव स्मिथ ने लड़खड़ाई ऑस्टेलिया टीम के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 41.85 की स्ट्राइक रेट से 227 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 95 रन बनाए। वे अपने शतक से पांच रन दूर हैं। मुकाबले के दूसरे दिन अगर वे शतक जड़ देते हैं तो यह उनका टेस्ट करियर का 38वां शतक होगा, जबकि भारत के खिलाफ 9वां शतक होगा।

स्मिथ और हेड ने 250 से ज्यादा रनों की साझेदारी की

76 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम को स्टीव स्मिथ ने चौथे विकेट के लिए ट्रेविस हेड के साथ शानदार साझेदारी कर टीम के स्कोर को पहले दिन का खेल खत्म होने तक 325 के पार पहुंचाया। दोनों खिलाड़ियों ने 370 गेंदों पर 251 रन की शानदार साझेदारी की, जबकि पहले विकेट के लिए उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर के बीच 22 गेंदों पर 2 रन की साझेदारी हुई थी। इसी तरह दूसरे विकेट के लिए डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन के बीच 108 गेंदों पर 69 रन की और तीसरे विकेट के लिए स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के बीच 15 गेंदों पर 5 रन की साझेदारी हुई थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article