क्रिकेट

WTC Final: आईपीएल के शेर शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में रहे फेल, दोनों पारी में इस गेंदबाज ने बनाया अपना शिकार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 10, 2023, 08:47 PM IST

WTC Final 2023, Shubman Gill Catch OUT: आईपीएल के ऑरेंज कैप होल्डर शुभमन गिल का बल्ला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में शांत रहा।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने दूसरी पारी में भी गिल का आउट कर पवेलियन भेज दिया।

Image

शुभमन गिल।

Photo : AP

WTC Final 2023, Shubman Gill Catch OUT: लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने दूसरी पारी की आगाज कर दी है। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया को आठवें ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। 444 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 14 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना ली है। टीम के स्टार बल्लेबाज और आईपीएल 2023 के ऑरेंज कैप होल्डर शुभमन गिल 94.73 की स्ट्राइक रेट से 19 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाए। इसके बाद स्कॉट बोलैंड की गेंद पर कैमरून ग्रीन को कैच थमा बैठे।

बोलैंड ने दूसरी पारी में भी किया आउट

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में स्कॉट बोलैंड ने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। डब्ल्यूटीसी के खिताबी मुकाबले की पहली पारी में भी शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए थे। पहली पारी में गिल ने 86.66 की स्ट्राइक रेट से 15 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 13 रन बनाए थे और फिर स्कॉट बोलैंड ने उनको बोल्ड कर दिया था। दूसरी पारी में उन्होंने गिल को कैमरून ग्रीन के हाथों कैच आउट कराया।

रोहित और पुजारा पिच पर

चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी को 123 रन और 4 विकेट से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 444 रन का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 14 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाकर खेल रही है। कप्तान रोहित शर्मा 37 रन और चेतेश्वर पुजारा 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

आईपीएल के टॉप स्कोरर हैं गिल

गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा आईपीएल के 16वें सीजन टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 17 मैचों में 157.80 की स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल ने 3 शतक जमाए हैं, जबकि 4 अर्धशतकीय पारी खेली है। पूरे सीजन में उनके बल्ले से 85 चौके और 33 छक्के निकले हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article