क्रिकेट

एबी डिविलियर्स में भरी WTC Final में दक्षिण अफ्रीकी टीम की जीत की हुंकार

दक्षिण अफ्रीका के पू्र्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शिरकत को टीम के लिए बड़ा पल करार दिया है और टीम की खिताबी जीत की हुंकार भरी है।

Image

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम( साभार Proteas Men)

लंदन: दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा क्षण है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया 11 से 15 जून तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे सत्र के फाइनल में खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया गत चैंपियन है। डिविलियर्स ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा,'यह (लॉर्ड्स में फाइनल) दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट के लिए एक बहुत बड़ा पल है। पूरा देश हमारी टीम के साथ खड़ा होगा। उम्मीद है कि हम जीतने में सफल होंगे।'

फाइनल में उलटफेर कर सकता है दक्षिण अफ्रीका

डिविलियर्स ने 114 टेस्ट मैचों में 22 शतकों सहित 8,765 रन बनाए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को संतुलित टीम करार देते हुए कहा कि वे पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर करने में सक्षम है। उन्होंने कहा,'मैं इस चुनौती के लिए उत्साहित हूँ। यह एक संतुलित टीम है, और मुझे पूरा विश्वास है कि हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उलटफेर कर सकते हैं। मैं उलटफेर इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वे स्पष्ट रूप से इस आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल को जीतने के प्रबल दावेदार है।'

फिंट को है ट्रेविस हेड से बड़ी पारी की उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के पूर्व कप्तान आरोन फिंच को ट्रेविस हेड से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एक और बेहतरीन पारी की उम्मीद है। फिंच ने कहा,'उन्होंने अब तक कई फाइनल में (विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और 50 ओवर के विश्व कप फाइनल में) यह साबित कर दिया है कि कम समय में मैच को प्रतिद्वंद्वी टीम की पहुंच से दूर कर सकते हैं।'

इस बात का मिलेगा ऑस्ट्रेलियाई टीम को फायदा

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर खिलाड़ी पहले से इंग्लैंड में है और टीम को इसका फायदा होगा। उन्होंने कहा,'मेरा मानना है कि बल्लेबाजी लाइन-अप बेहद अच्छी तरह से तैयार होगी। कई खिलाड़ियों के आईपीएल में शामिल न होने के कारण उन्हें अपनी टेस्ट तैयारियों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिला है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article