क्रिकेट

IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने भारतीय गेंदबाजों को धो डाला, जड़ा ताबड़तोड़ शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 7, 2023, 09:42 PM IST

WTC 2023 Final, IND va AUS: लंदन के ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर बुधवार से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले का आगाज हुआ। इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला जारी है। टॉस हारकर ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी करने उतरी। इस दौरान ट्रेविस हेड ने भारतीय गेंदबाजों को धो डाला।

Image

ट्रेविस हेड।

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से।
  • भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
  • ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ टेस्ट में पहला शतक जमाया।

WTC 2023 Final, IND va AUS: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला बुधवार से शुरू हुआ। लंदन के ऐतिहासिक मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन ट्रेविस हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को संभाला और अपना शतक भी पूरा किया। यह उनका टेस्ट करियर का छठा शतक है, जबकि भारत के खिलाफ टेस्ट में यह उनका पहला शतक है। ऑस्ट्रेलिया ने 67 ओवर में 3.68 की रनरेट से तीन विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाकर खेल रहे हैं।

हेड का यह इंग्लैंड में है सर्वाधिक स्कोर

29 साल के ट्रेविस हेड का भारत के खिलाफ जमकर बल्ला चला। वे 100 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। यह उनका इंग्लैंड में हाईस्कोर है। इससे पहले 2019 में 51 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड का इंग्लैंड में यह दूसरा अर्धशतक है। ट्रेविस हेड भारत से पहले चार देशों के खिलाफ टेस्ट में शतक जड़ चुके हैं। भारत के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शतक जमा चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा दो शतकीय पारी खेले हैं।

106 गेंदों पर पूरा किया शतक

ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 94. 33 की स्ट्राइक रेट से 106 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया और क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके साथ स्टीव स्मिथ दे रहे हैं। वे भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर क्रीज पर बने हुए हैं। उन्होंने 7 चौकों की मदद से 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article