क्रिकेट

WPL Auction: स्मृति मंधाना को मिला सालों की मेहनत का ईनाम, करोड़ों में हुई नीलाम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 13, 2023, 03:51 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सालों की मेहनत का ईनाम मिला है।

Image

स्मृति मंधाना(साभार Smriti Mandhana)

Photo : Twitter

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सालों की कड़ी मेहनत का ईनाम विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की नीलामी में मिला। 50 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरीं स्मृति को 3.40 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर आरसीबी ने अपने खेमे में शामिल किया है। मंधाना को खरीदने के लिए मुंबई इंडियन्स और आरसीबी के बीच भिड़ंत हुई लेकिन अंत में बाजी मुंबई के हाथ लगी।

कुमार संगकारा और हेडेन को मानती हैं आदर्श

मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट स्टार हैं। उन्होंने पिछले कुछ सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ दुनिया भर की टी20 लीग्स में खेलते हुए अपने खेला का लोहा मनवाया है। उनके खेल और खूबसूरती की दुनिया कायल है। वो कुमार संगकारा और मैथ्यू हेडेन को अपना आदर्श मानती हैं और अपने खेल को दोनों का हाइब्रिड वर्जन मानती हैं।

ऐसा रहा है मंधाना का करियर

स्मृति मंधाना अपने पावर गेम के लिए जानी जाती हैं। 18 जुलाई 1996 को मुंबई में जन्मी मंधाना भारत के लिए 4 टेस्ट, 77 वनडे और 112 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम क्रमश: 325, 3,073 और 2,651 रन बनाए हैं। उन्होंने बिग बैश लीग, वुमेंस हंड्रेड जैसे लीग में भी अपने खेल का लोहा मनवाया है। पिछले साल वुमेंस हंड्रेड में 200 से ज्यादा रन बनाए थे।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article