क्रिकेट

RCB vs MI WPL 2025: पिछले दो सीजन की चैंपियन टीमों के बीच होगी भिड़त, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरी करने उतरेगा आरसीबी

विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के बेंगलुरू लेग में शुक्रवार को पहले और दूसरे सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच भिड़ंत होगी। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम मुंबई इंडियन्स

बेंगलुरू: लगातार जो मैच में जीत से उत्साहित रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम शुक्रवार को यहां अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ विजय अभियान जारी रखकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। आरसीबी ने टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने पहले मैच में गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ 200 से अधिक रन का लक्ष्य हासिल किया था और इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को भी आसानी से हराया था।

अंक तालिका में टॉप पर है आरसीबी

स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम के चार अंक हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। टूर्नामेंट में किसी भी अन्य टीम ने अभी तक अपने सभी मैच नहीं जीते हैं। आरसीबी की टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में दर्शकों का अपार समर्थन मिलना तय है। इस मैच में सभी की निगाहें मंधाना पर टिकी रहेंगी जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में 47 गेंद पर 81 रन की तूफानी पारी खेली थी।

शानदार फॉर्म में हैं स्मृति मंधाना

भारतीय टीम की उपकप्तान मंधाना इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रही हैं और मुंबई के गेंदबाजों को उन पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। आरसीबी की तरफ से मंधाना के अलावा एलिस पैरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष और युवा कनिका आहूजा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। आरसीबी हालांकि अपने गेंदबाजी विभाग को लेकर थोड़ा चिंतित होगा क्योंकि उसके गेंदबाज अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

मुंबई को हराना नहीं होगा आरसीबी के लिए आसान

मुंबई की टीम बेहद मजबूत है और उसे हराना आसान नहीं होगा। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नैट साइवर-ब्रंट की बेजोड़ बल्लेबाजी (59 गेंदों में 80 रन) और हरमनप्रीत के साथ उनकी 73 रन की साझेदारी के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था और अब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम दमदार वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध होगी।

दोनों टीम इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नार्डिन डि क्लार्क, संस्कृति गुप्ता, साइका इशाक, शबनीम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता, जी कमलिनी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, सत्यमूर्ति कीर्तन, अमेलिया केर, अक्षिता माहेश्वरी, हेले मैथ्यूज, सजीवन सजना, नट साइवर-ब्रंट, पारुनिका सिसौदिया, क्लो ट्राईटन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

स्मृति मंधाना (कप्तान), कनिका आहूजा, एकता बिष्ट, चार्ली डीन, किम गार्थ, ऋचा घोष, हीदर ग्राहम, वीजे जोशिता, सब्बिनेनी मेघना, नुजहत परवीन, जाग्रवी पवार, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, स्नेह राणा, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेयरहम, डैनियल व्याट।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article