क्रिकेट

MI vs GG, WPL 2025 Match Highlights: फूलमाली की अर्धशतकीय पारी के बाद भी मुंबई के खिलाफ गुजरात को मिली हार

MI vs GG, WPL 2025 Match Highlights: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के 19वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार जीत हासिल की। एक बार की चैम्पियन मुंबई ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 9 रन से हराया। इसके जीत के साथ मुंबई की टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

Image

मुंबई इंडियंस टीम की खिलाड़ी। (साभार- WPL)

MI vs GG, WPL 2025 Match Highlights: गुजरात जायंट्स की टीम भारती फूलमाली (61 रन) के शानदार अर्धशतक के बावजूद सोमवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस से नौ रन से हार गई। मुंबई इंडियंस के अब तालिका में दिल्ली कैपिटल्स के बराबर 10 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के कारण दूसरे स्थान पर बनी हुई है। मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से एक और मैच खेलना है जिससे उसका लक्ष्य शीर्ष पर रहकर सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का होगा।

दिल्ली कैपिटल्स के साथ ये दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी थीं और मुकाबला शीर्ष स्थान के लिए था। गुजरात जायंट्स के आठ मैच में आठ अंक हैं जिससे वह तालिका में तीसरे स्थान पर रहेगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर (54 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी से मुंबई इंडियंस ने छह विकेट पर 179 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

पर गुजरात जायंट्स की टीम निचले क्रम की बल्लेबाज भारती फूलमाली (61 रन) ने अर्धशतक जड़कर मैच रोमांचक बना दिया, हालांकि उनकी पारी के बावजूद टीम नौ विकेट पर 170 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस की अमेलिया केर और हेली मैथ्यूज ने तीन तीन खिलाड़ियों को आउट किया। शबनीम इस्माइल ने दो विकेट झटके जबकि संस्कृति गुप्ता ने एक विकेट प्राप्त किया।इस तरह मुंबई इंडियंस की यह गुजरात जायंट्स पर लगातार छठी जीत थी।

शीर्ष क्रम के विफल होने के बाद फूलमाली ने 22 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। उन्होंने 25 गेंद की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाये। अमेलिया केर पर लगातार तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगाने के बाद अंतिम गेंद पर भी वह बड़े शॉट खेलने के प्रयास में बल्ले का बाहरी किनारा लगाकर कैच आउट हुईं। पर उन्होंने मैच को पूरी तरह से रोमांचक बना दिया।

अंतिम ओवर में गुजरात जायंट्स को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे, पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए। टीम के लिए हरलीन देओल ने 24 रन और फोबे लिचफील्ड ने 22 का योगदान दिया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए हरमनप्रीत ने 33 गेंद की पारी में नौ चौके लगाए। उसके लिए नैट साइवर ब्रंट ने 38 रन तथा हेली मैथ्यूज और अमनजोत कौर ने 27-27 रन का योगदान दिया। गुजरात जायंट्स की कप्तान एशले गार्डनर, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा और तनुजा कंवर ने एक एक विकेट लिया।

इससे पहले मैथ्यूज ने पहले ओवर में डायंड्रा डॉटिन की गेंद पर चौका और छक्का लगाकर तेज शुरुआत कराई। हालांकि तनुजा के शानदार ओवर में सिर्फ एक रन दिया गया जिससे स्कोरिंग गति धीमी हो गई। इसके बाद काशवी गौतम के ओवर में अमेलिया केर (05) रन आउट हो गईं जिससे तीन ओवर के बाद टीम का स्कोकर एक विकेट पर 17 रन हो गया। मैथ्यूज ने दो चौके लगाते हुए आक्रामकता जारी रखी जबकि साइवर ब्रंट ने भी दो चौके और एक छक्का लगाया।

हालांकि काशवी गौतम ने पावरप्ले के अंतिम ओवर में रन गति पर लगाम कसी। छह ओवर में मुंबई की टीम ने एक विकेट पर 44 रन बना लिए थे। इसके बाद प्रिया मिश्रा ने खतरनाक बल्लेबाज मैथ्यूज को आउट किया लेकिन अपने अगले ओवर में 13 रन दे दिए। कप्तान एशले गार्डनर ने दो बेहतरीन ओवर फेंके जिससे मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में दो विकेट पर 67 रन बना लिए। हरमनप्रीत ने मेघना सिंह पर दो चौके लगाए। हरमनप्रीत और साइवर-ब्रंट ने 40 गेंद में 59 रन जोड़े। पर गार्डनर ने इंग्लैंड की खिलाड़ी साइवर ब्रंट को अपनी ही गेंद पर कैच आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा जिससे 14वें ओवर में मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 105 रन था।

अमनजोत कौर ने बीच के ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया और काशवी गौतम की गेंद पर गार्डनर को कैच देकर आउट होने से पहले 15 गेंद में पर 27 रन की तेज पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। हरमनप्रीत ने डॉटिन की गेंद पर एक रन लेकर गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 20वें ओवर में वह आउट हो गईं।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article