क्रिकेट

WPL 2025: यूपी वॉरियर्स ने किया नए कप्तान का ऐलान, भारत की स्टार ऑलराउंडर के हाथ आई कमान

यूपी वॉरियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए अपनी टीम के नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। ऐलिसा हीली के चोट की वजह से बाहर होने के बाद ये फैसला टीम मैनेजमेंट ने किया है।

Image

दीप्ति शर्मा (साभार WPL)

लखनऊ: विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के आगाज से पहले यूपी वॉरियर्स ने अपनी टीम के नए कप्तान के नाम का ऐलान किया है। टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के हाथों में विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के लिए यूपी वॉरियर्स का नया कप्तान बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली चोट की वजह से बाहर हो गईं थीं। इसके बाद दीप्ति को कप्तान बनाए जाने का फैसला किया गया।

चिनेल हेनरी बनी हैं हीली की रिप्लेसमेंट

यूपी वॉरियर्स ने पहले ही चोटिल एलिसी हीली के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया था। उनकी जगह टीम में वेस्टइंडीज की चिनेल हेनरी को शामिल किया गया। हेनरी ने अब तक अपने करियर में विंडीज के लिए 62टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 473 रन बनाए हैं और 22 विकेट चटकाए हैं। उन्हें 30 लाख रुपये की कीमत पर यूपी वॉरियर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

पहले सीजन से ही यूपी के साथ हैं दीप्ति

दीप्ति शर्मा पहले सीजन से ही यूपी वॉरियर्स की सदस्य रही हैं। वो टीम की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं, उन्होंने यूपी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 17 मैचों में 19 विकेट अपने नाम किए हैं। 16 पारियों में 385 रन के साथ वो टीम के लिए तीसरी सबसे सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं। दीप्ति के लिए कप्तानी कोई नई बात नहीं है। वो घरेलू क्रिकेट में बंगाल की टीम की कमान संभाल चुकी हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article