क्रिकेट

WPL 2024, MI vs GG Pitch Report, Weather: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

WPL 2024, MI-W vs GG-W Pitch Report And Delhi Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (9 March 2024) महिला प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र का 16वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस महिला टीम की टक्कर गुजरात जायंट्स टीम से होगी। डब्ल्यूपीएल 2024 के इस मैच की पिच रिपोर्ट और दिल्ली के मौसम का हाल यहां जानिए।

Image

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स

WPL 2024, MI vs GGW Pitch Report And Delhi Weather Forecast Today Match: डब्ल्यूपीएल 2024 (महिला प्रीमियर लीग) में आज सीजन का 16वां मैच होगा, इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की महिला टीमों की टक्कर होगी। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। मुंबई इंडियंस की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) करेंगी, जबकि गुजरात जायंट्स की कप्तानी बेथ मूनी (Beth Mooney) करती नजर आएंगी।

अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला मैच गुजरात जायंट्स के लिए करो या मरो का है। वे अभी तक 5 में से केवल एक मुकाबला जीत पाए हैं। ऐसे में अगर टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम पिछले साल की तरह इस साल भी बेहतरीन लय में नजर आ रही है। टीम ने 6 में से 4 मैच जीत लिए हैं और वे प्लेऑफ में पहुंचने के करीब हैं। वे फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं इस मैच को जीतकर टीम टॉप पर पहुंच जाएगी।

मुंबई-गुजरात मैच की पिच रिपोर्ट कैसी है? (MI vs GG Pitch Report)

महिला प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान पर अब तक मौजूदा सीजन में चार मैच खेले गए हैं और तकरीबन सभी पारियों में रनों की बारिश देखने को मिली है। यहां बल्लेबाजों का आक्रामक रुख देखना तय है। वहीं गेंदबाजों में तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती देखी जा सकती है लेकिन इस बीच उनको बल्लेबाजों के धुआंधार अंदाज से बचना होगा।

आज कैसा है दिल्ली का मौसम? (Delhi Weather Forecast Today)

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की टीमों के बीच होने वाला मैच दिल्ली में होगा, तो यहां के मौसम के बारे में भी जान लेते हैं। आज (शनिवार) यहां दिन भर अच्छी धूप खिली रही है और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। उमस भी ज्यादा नहीं है तो गेंदबाजों और फील्डर्स को भी आसानी होगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article