WPL 2024, MI-W (Mumbai Indians Women) vs RCB-W (Royal Challengers Bangalore Women) Pitch Report And Delhi Weather Forecast Today Match: आज डब्ल्यूपीएल 2024 (महिला प्रीमियर लीग) में सीजन का 19वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस महिला टीम की टक्कर होगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम से। मुकाबले में दो दिग्गज भारतीय खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी। मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगी हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)।
महिला प्रीमियर लीग 2024 में आज टकराने वाली मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीमों के अब तक ट्रैक रिकॉर्ड पर नजर डाल लेते हैं। इस सीजन में मुंबई की टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 5 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच गंवाए हैं और इसी के साथ वे 10 अंक लेकर अंक तालिका में मजबूती से दूसरे पायदान पर हैं। वहीं अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम की बात करें तो उन्होंने अब तक 7 मैच खेले हैं जिसमें उनको 3 मैचों में जीत मिली और 4 मैच हारे हैं। वे अंक तालिका में 6 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर हैं। पहले चरण में जब मुंबई-बैंगलोर की भिड़ंत हुई थी तब मुंबई की टीम ने 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। अब आज दूसरे चरण में जब ये दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी तो कैसी होगी पिच रिपोर्ट और दिल्ली के मौसम का हाल, आइए जानते हैं।
मुंबई-बैंगलोर डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट (MI vs RCB Pitch Report)
आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच डब्ल्यूपीएल 2024 का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली के मैदान की पिच लगातार रनों की बारिश देखती रही है और आज एक बार फिर ऐसा ही होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों ही टीमों में दुनिया की कई सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मौजूद हैं। यहां पिछली रात खेले गए मुकाबले में गुजरात जायंट्स की टीम ने 8 विकेट पर 152 रन बनाए थे, जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम 5 विकेट पर 144 रन ही बना सकी और 8 रन से मैच गंवा दिए। पिछले तीन मैच इस पिच पर करीबी और रोमांचक मैच रहे हैं जिनका फैसला अंतिम ओवर में हुआ है, ऐसे में आज एक बार फिर अंतिम ओवरों में तेज गेंदबाजों पर भी नजरें रहेंगी। गुजरात-यूपी मैच में तेज गेंदबाज शबनम शकील 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बनी थीं।
आज कैसा है दिल्ली का मौसम? (Delhi Weather Today)
बैंगलोर और मुंबई के बीच आज होने वाला डब्ल्यूपीएल मैच दिल्ली में होगा और यहां का मौसम अब तेजी से गर्मी की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। आज दिन भर दिल्ली में तेज धूप खिली रही है हालांकि सर्दी का अहसास अभी पूरी तरह से गया नहीं है। यहां उमस ज्यादा नहीं होगी। बारिश की भी कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर सकता है।
मुंबई और बैंगलोर की महिला टी20 टीमें (MI vs RCB SQUADS)
मुंबई इंडियंसः हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, नेट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनिम इस्माइल, एस सजना, अमनदीप कौर, एस बी कीर्तन, फातिमा जेर, इस्सी वोंग और जिन्तिमनी कलिता।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), आशा सोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, सोफी मोलिनेक्स, शुभा सतीश, एस मेघना, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, केट क्रॉस, एकता बिष्ट और सिमरन बहादुर।
