क्रिकेट

WPL 2024, MI vs RCB Dream11 Prediction: मंधाना बनाम हरमरन के बीच रोमांचक मुकाबला आज, देखें बेस्ट प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 15, 2024, 08:49 PM IST

WPL 2024, MI vs RCB, Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bangalore Women Dream11 Prediction: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2024) के 19वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले आइए नजर डालते हैं बेस्ट प्लेइंग-11 पर।

Image

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

Womens Premier League 2024, MI vs RCB Dream11 Prediction: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) में (12 मार्च 2024) दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। नई दिल्ली (New Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore Women) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के खिलाफ फॉर्म में चल रहे हैं।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women) की टीम पहले ही नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCBW) की टीम भी लगभग पहुंच चुकी है। इस मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद टीम क्वालीफाई कर लेगी। मुंबई इंडियंस (MIW) की टीम को पिछले मुकाबले में गुजराज जायंट्स (GGW) के खिलाफ जीतकर इस मुकाबले में पहुंची है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स (Royal Challengers Bangalore Women) की टीम को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women) की टीम से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस (MIW) की टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCBW) की टीम 6 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर हैं।

WPL 2024, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

दिनांक: 12 मार्च 2024

समय: 7.30 PM (भारतीय समयानुसार)

मैदान: अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया।

बल्लेबाज: स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर।

ऑलराउंडर: अमेलिया केर, हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम।

गेंदबाज: सोफी मोलिनक्स।

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर कप्तान-उप कप्तान

कप्तान: नेट साइवर-ब्रंट।

उप-कप्तान: हेले मैथ्यूज।

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड (Mumbai Indians Women Squads)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्रकार, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, सैका इशाक, जिन्तिमनी कलिता, अमनदीप कौर। क्लो ट्रायॉन, हुमैरा काज़ी, इस्सी वोंग, प्रियंका बाला, फातिमा जाफर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का स्क्वॉड (Royal Challengers Bangalore Squads)

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एस. मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश। श्रद्धा पोखरकर, दिशा कसाट, नादिन डी क्लर्क, केट क्रॉस, एकता बिष्ट।

(*Disclaimer: विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article