WPL 2024, GG-W vs UPW-W Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match: डब्ल्यूपीएल 2024 (महिला प्रीमियर लीग) में आज गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात की कमान बेथ मूनी के हाथों में है जबकि यूपी वॉरियर्स टीम की कप्तान हैं एलिसा हीली, दोनों ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हैं। ये मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
गुजरात जायंट्स की बात करें तो उसने अब तक खेले अपने दोनों मुकाबले गंवा दिए हैं। पहला मैच मुंबई के खिलाफ 5 विकेट से हारे और फिर उसके बाद आरसीबी ने 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। वहीं दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स ने तीन मैच खेले हैं जिसमें पहले दो मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने मुंबई की दिग्गज टीम को शिकस्त देकर सबको चौंका दिया। आइए अब जानते हैं आज के मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।
गुजरात बनाम यूपी मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (GG vs UPW Pitch Report)
आज गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होने वाला महिला प्रीमियर लीग का मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। अब तक इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले रही है और एक बार फिर यहां रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं दूसरी तरफ स्पिनर्स मैच के मध्य ओवरों में अपना दबदबा दिखाकर मैच कभी भी पलटने का दम रखेंगी।
आज कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम? (Bengaluru Weather Today)
ये मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाना है तो यहां के मौसम की बात भी कर लेते हैं। आज बेंगलुरू में दिन भर मौसम साफ रहा और बादलों की आवाजाही लगातार जारी रही है। हालांकि बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। उमस भी इतनी नहीं रहेगी कि खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़े। आज बेंगलुरू का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।
गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें (GG vs UPW Squads)
गुजरात जायंट्स महिला टीमः बेथ मूनी (कप्तान), एशले गार्डनर, लौरा वोल्वार्ड्ट, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, शबनम शकील, फोएबे लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, वेदा कृष्णमूर्ति, तृषा पूजिथा, कैथरीन ब्राइस, मन्नत कश्यप , मेघना सिंह, तरन्नुम पठान, काशवी गौतम और लॉरेन चीटल।
यूपी वॉरियर्सः एलिसा हीली (कप्तान), अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, चमारी अटापट्टु, लक्ष्मी यादव, पारशवी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, सोप्पाधंडी यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्रा, डैनी व्याट, वृंदा दिनेश, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना और पूनम खेमनार।
