क्रिकेट

WPL 2024 Final, DC vs RCB Pitch Report, Weather: दिल्ली-बेंगलोर डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानिए

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 17, 2024, 07:04 PM IST

WPL 2024 Final, DC-W vs RCB-W Pitch Report And Delhi Weather Forecast Today Match: डब्ल्यूपीएल 2024 (महिला प्रीमियर लीग) में आज खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की महिला टीमें आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं दिल्ली-बेंगलोर डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और दिल्ली में आज कैसा होगा मौसम।

Image

दिल्ली-बैंगलोर डब्ल्यूपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जानिए।

Photo : Times Now Digital

WPL 2024 Final, DC-W (Delhi Capitals Women) vs RCB-W (Royal Challengers Bangalore Women) Pitch Report And Delhi Weather Today: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) में आज खिताबी मुकाबला यानी फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में पिछले बार की रनअप दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore Women) से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों में से जो भी टीम जीतेगी। उसके सर पहली बार ताज सजेगा। मेग लैनिंग (Meg Lanning) की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women) लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। पिछले बार भी टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से टीम का हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCBW) की बात करें तो टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसलिए विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024 Final) को इस बार नया चैम्पियन मिलने वाला है।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स के लीग मुकाबले के प्रदर्शन पर नजर डालें तों दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 8 मैचों में से 6 मैचों में जीत मिली थी, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 12 अंक के साथ पॉइट टेबल में टॉप रही थी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम को कुल 8 मैचों में से 4 मुकाबले में जीत मिली थी और इतने ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 8 अंक के साथ पॉइट टेबल में तीसरे नंबर पर रही थी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम सीधे फाइनल में पहुंची थी, जबकि बेंगलोर की टीम डिफेडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस को मात देकर फाइनल में पहुंची थी। आइए जान लेते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम।

दिल्ली-बैंगलोर फाइनल मुकाबला पिच रिपोर्ट (DC vs RCB Pitch Report, Final Match)

मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स और स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का फाइनल मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। नई दिल्ली की पिच पर बल्लेबाजों का जलवा होता है। इस मैदान पर दिल्ली की टीम ने पहले दो मैच और लक्ष्य का पीछा करने दो बार उतरी। इसमें पहले खेलते हुए टीम को दोनों बार जीत मिली, जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो एक मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम बात करें टीम ने लक्ष्य का पीछा करने तीन बार उतरी है, जिसमें एक बार जीत और दो बार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पहले खेलते हुए एक जीत मिली है। ऐसे में कह सकते हैं कि बेंगलोर की टीम को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? (Delhi Weather Forecast Today)

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024 Final) का खिताबी मुकाबला आज नई दिल्ली में होने जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आमने-सामने होंगी। दिल्ली के मौसम की बात करें तो आज यहां दिन भर अच्छी धूप रही है और बारिश होने के कोई आसार नहीं है। नई दिल्ली में उमस भी काफी कम रहने वाली है। इसका फायदा दोनों टीमों खिलाड़ियों के साथ फैंस को भी होगा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने का अनुमान है। मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Mumbai Indians Women Squads)

मेग लानिंग (कप्तान) , लौरा हैरिस, तान्या भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, एलिसे कैप्सी, मारिजेन कैप, शिखा पांडे, अनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, मिन्नु मनी, पूनम यादव, अरूंधति रेड्डी, टिटास साधु, राधा यादव, अश्विनी कुमारी, अपर्णा मंडल, वी स्नेहा दीप्ति।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का स्क्वॉड (Royal Challengers Bangalore Squads)

स्मृति मंधाना (कप्तान), रिचा घोष , दिशा कासात, एस मेघना, इंद्राणी रॉय, सतीश शुभा, हीदर नाइट, सिमरन बहादुर, एन डि क्लेर्क, सोफी डेवाइन, श्रेयांका पाटिल, एलिसे पैरी, आशा शोभना, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, सोफी मोलिनू, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेयरहैम।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article