क्रिकेट

WPL 2023 Live Streaming: गुजरात और मुंबई के बीच ओपनिंग मैच, कब और कहां देखें मुकाबला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 06:30 AM IST

WPL 2023 Live Streaming: 23 दिन तक चलने वाले विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत 4 मार्च से होने जा रही है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथ में जबकि गुजरात जाएंट्स की कप्तानी बेथ मूनी के पास है।

Image

गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस(twitter wpl)

Photo : Twitter

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के पहले सीजन की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। 23 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। ओपनिंग मैच की बात करें तो हरमनप्रीत की मुंबई इंडियंस और बेथ मूनी की गुजरात जाएंट्स की टीम आमने-सामने होगी। बेथ मूनी हालिया वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में रही है, जबकि सेमीफाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत ने बल्ले से धमाल मचाया था।

कब होगा WPL 2023 मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच ओपनिंग मैच(Mumbai Indians vs Gujrat Giants Match date)

मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का ओपनिंग मैच 4 मार्च, शनिवार को खेला जाएगा।

कहां होगा मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का ओपनिंग मैच(

Mumbai Indians vs Gujrat Giants Match venue)

मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का ओपनिंग मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में होगा।

कितने बजे होगा मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का ओपनिंग मैच(

Mumbai Indians vs Gujrat Giants Match Time)

मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का ओपनिंग मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

कहां देखें मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का ओपनिंग मैच(where to watch Mumbai Indians vs Gujrat Giants Match)

मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का ओपनिंग मैच स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं।

कहां देखें गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का ओपनिंग मैच की लाइव स्ट्रीमिंग(

Mumbai Indians vs Gujrat Giants Match live streaming)

गुजरात जाएंट्स और मुंबई के बीच WPL 2023 की ओपनिंग मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article