क्रिकेट

World Cup 2023, SA vs AFG Pitch Report, Weather: दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 10, 2023, 10:03 AM IST

World Cup 2023 Match 42, SA vs AFG Pitch Report Narendra Modi Stadium and Ahmedabad weather forecast Today: आज (10 November 2023) विश्व कप 2023 का 42वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं कैसी होगी इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा होगा अहमदाबाद का मौसम।

Image

दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023
  • आज दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान का मुकाबला
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

World Cup 2023, SA (South Africa) vs Afghanistan (AFG) ODI Pitch Report Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Weather Forecast Today: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में आज का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, अफगानिस्तान बेशक अभी भी सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है लेकिन न्यूजीलैंड ने जिस अंदाज में श्रीलंका को करारी मात दी है, उससे अफगानिस्तान और पाकिस्तान का अंक तालिका में चौथे स्थान पर जाना अब असंभव नजर आता है।

आज के मुकाबले की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आज तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया है और वो मुकाबला भी विश्व कप में खेला गया था। इंग्लैंड में आयोजित वर्ल्ड कप 2015 में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए उस मैच में कार्डिफ के मैदान पर अफगानिस्तान पहले बैटिंग करते हुए 125 रन पर सिमट गया था और दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। आइए अब जानते हैं कि आज के मैच में पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (SA vs AFG Pitch Report)

विश्व कप 2023 में आज का मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच की बात करें तो अब तक यहां पर ज्यादातर मौकों पर बल्लेबाजों का ही दबदबा दिखा है। इस विश्व कप में यहां पर तीन मुकाबले खेले गए हैं इन तीन मुकाबलों की चार पारियों में स्कोर 300 के करीब रहा था जबकि तीन पारियां ही ऐसी रही जहां पर टीम ऑलआउट हुई। यहां पर गेंदबाजों में जितना दम स्पिनर्स का देखने को मिला है, उतना ही जलवा तेज गेंदबाजों का भी रहा है।

आज कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम? (Ahmedabad Weather Today)

अहमदाबाद में आज के मौसम की बात करें तो सबसे अच्छी बात फैंस और खिलाड़ियों के लिए ये है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा और दिन में अच्छी धूप खिली रहेगी। उमस भी यहां बाकी वेन्यू की तुलना में ज्यादा नहीं होगी। अगर आज अहमदाबाद के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है।

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजी हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, रेस वान डेर डुसेन, लिजाद विलियम्स, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी और एंडिले फेहलुकवायो।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीमः हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जदरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान और नवीनुल हक, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article