क्रिकेट

IND W vs NEP W Dream11 Prediction: जीत की हैट्रिक लगाने नेपाल के खिलाफ उतरेगी हरमन ब्रिगेड, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

IND W vs NEP W Dream11 Prediction, India Women vs Nepal Women Playing XI: एशिया कप के 10वें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना नेपाल से होगा। लगातार दो मुकाबला जीत चुकी भारतीय टीम की नजर जीत की हैट्रिक पर होगी।

Image

एशिया कप भारत बनाम नेपाल ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम नेपाल का एशिया कप मुकाबला आज
  • जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी हरमन ब्रिगेड
  • मैच से पहले यहां चुनें ड्रीम इलेवन टीम

IND W vs NEP W Dream11 Prediction, India Women vs Nepal Women Playing XI: विमेंस एशिया कप 2024 का 10वां मुकाबला भारत और नेपाल के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। मुकाबला दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम पहले ही लगातार दो जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, जबकि नेपाल सेमीफाइनल की रेस में बना हुआ है। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से जबकि दूसरे मुकाबले मे यूएई को 78 रन से हराया था।

भारतीय टीम की बैटिंग और बॉलिंग

भारतीय टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों अब तक शानदार रही है। बैटिंग में शेफाली वर्मा 77 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे सफल रही हैं तो गेंदबाजी में 5 विकेट लेकर दीप्ति शर्मा टॉप पर बनी हुई हैं। पिछले मुकाबले में हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। ऐसे में नेपाल के खिलाफ टीम को जीत की हैट्रिक लगाने में ज्यादा समस्या नहीं होनी चाहिए। आइए इस मुकाबले से पहले ड्रीम इलेवन टीम चुन लेते हैं।

IND W vs NEP W ड्रीम इलेवन टीम (IND W vs NEP W Dream 11 Team)

विकेटकीपर- ऋचा घोष

बैटर- शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना

ऑलराउंडर- दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, सीता राना,रुबीना छेत्री, पूजा महतो

गेंदबाज- राधा यादव, तनुजा कंवर और रेणुका सिंह ठाकुर

भारतीय महिला टीम स्क्वॉड-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रिचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, तनुजा कंवर, सजना सजीवन।

नेपाल महिला टीम स्क्वॉड-

इंदु बर्मा (कप्तान), काजोल श्रेष्ठ, रूबीना छेत्री, सबनम राय, सीता राणा मगर, राजमती ऐरी, पूजा महतो, बिंदू रावल, रोमा थापा, ममता चौधरी, कबिता जोशी, कबिता कुंवर, डॉली भट्टा, कृतिका मरासिनी, समझाना खड़का।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article