क्रिकेट

Womens Asia Cup 2024: एशिया कप के लिए भारतीय टीम पहुंची श्रीलंका, जानिए कब और कहां होगा भारत का मुकाबला, मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां देखें

Womens Asia Cup T20 2024: श्रीलंका की मेजबानी में 19 जुलाई से महिला एशिया कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। इस मुकाबले को लेकर टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है। मुकाबले से पहले जान लीजिए कि भारत का मुकाबला कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा।

Image

भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी और एशिया कप का लोगो। (फोटो- Shafali Verma Instagram)

Womens Asia Cup T20 2024: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय महिला टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। श्रीलंका की मेजबानी में 19 जुलाई से महिला एशिया कप 2024 का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबा 28 जुलाई को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतरेगी, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करने वाली उमा छेत्री को भी टीम में शामिल किया गया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया महिला एशिया कप की सबसे सफल टीम है। टीम ने 8 बार में से 7 बार खिताब पर कब्जा जमाया।

कौन सी टीम किस ग्रुप में

महिला एशिया कप 2024 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों के दो ग्रुपों में बांटा गया है। इसमें ग्रुप-1 में सात बार की चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, नेपाल, यूएई की टीम को शामिल किया गया है। इसी तरह ग्रुप-2 में मेजबान श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड की टीम को शामिल किया गया है।

यहां देख सकते हैं लाइव

महिला एशिया कप 2024 का आगाज 19 जुलाई से होने जा रहा है। टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले जाएंगे। इन रोमांचक मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और भारत में डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। भारत के मैच शाम 7 बजे से खेले जाएंगे।

भारत के नाम सबसे ज्यादा ट्रॉफी

महिला एशिया कप 2024 की प्रबल दावेदार भारतीय टीम है। टीम ने अभी 7 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। भारतीय टीम ने 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012, 2016 और 2022 में खिताबी जीता है। वहीं, 2018 में बांग्लादेश ने भारत को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

महिला एशिया कप टी20 2024 टीमें

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, सजाना सजीवन।

पाकिस्तान: निदा डार (कप्तान), इरम जावेद, सादिया इकबाल, आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, गुल फिरोजा, मुनीबा अली, सिदरा अमीन, नजीहा अल्वी, सईदा अरूब शाह, नशरा सुंधू, तसमिया रुबाब, ओमैमा सोहेल, तुबा हसन।

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), शोरना अख्तर, नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातुन, शोरिफा खातुन, रितु मोनी, रुबिया हैदर झेलिक, सुल्ताना खातुन, जहांआरा आलम, दिलारा अख्तर, इश्मा तंजीम, रबेया खान, रूमाना अहमद, मारूफा अख्तर, सबिकुन नाहर जेस्मिन

श्रीलंका: चमारी अथापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, अमा कंचना, उदेशिका प्रबोधनी, काव्या कविंदी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसूरिया, कवीशा दिलहारी, विशमी गुणरत्ने, इनोशी प्रियदर्शनी, नीलाक्षी डी सिल्वा, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिम्हानी

थाईलैंड: थिपात्चा पुत्तवोंग (सी), नन्नापट खोंचारोएनकाई (डब्ल्यूके), सुवानन खियाओतो (डब्ल्यूके), कोरानित सुवानचोनराथी, अफिसारा सुवानचोनराथी, ओनिचा कामचोम्फु, रोसेनानी कानोह, सुलेपोर्न लाओमी, फन्निता माया, चायनिसा फेंगपेन, सुनीदा चतुरोंगरटाना, नट्टया बूचथम, चानिडा सुथिरुआंग, कन्याकोर्न बुंथनसेन, नन्नाफट चायहान

मलेशिया: विनिफ्रेड दुरैसिंगम (केंद्र), मास एलिसा, ऐना हामिजा हाशिम, वान जूलिया, माहिरा इज़्ज़ती इस्माइल, ऐना नजवा, ऐसा एलीसा, नूर इज़्ज़तुल स्याफ़िका, एरियाना नतास्या, एल्सा हंटर, धनुश्री श्री मुहुनान, सुआबिका मणिवन्नन, अमलिन सोरफिना, नूर ऐसा, इरदीना बेह नबील

संयुक्त अरब अमीरात: ईशा रोहित ओझा (कप्तान), कविशा कुमारी, रितिका राजिथ, समायरा धरनीधरका, लावण्या केनी, एमिली थॉमस, हीना हरीश होतचंदानी, महक ठाकुर, सिंधुजा नंदकुमार, रिनिता राजिथ, खुशी मोहन शर्मा, ऋषिता राजिथ, सुरक्षा कोट्टे, तीर्था सतीश, वैष्णव महेश।

नेपाल: इंदु बर्मा (केन्द्र), काजोल श्रेष्ठ, रुबीना छेत्री, सबनम राय, सीता राणा मगर, राजमती ऐरी, पूजा महतो, बिंदु रावल, रोमा थापा, ममता चौधरी, कबिता जोशी, कबिता कुंवर, डॉली भट्टा, कृतिका मरासिनी, समझाना खड़का

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article