क्रिकेट

Women's Asia Cup, IND W vs SL W LIVE Streaming: कब-कहां देखें भारत-श्रीलंका महिला एशिया कप मैच

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 08:00 AM IST

India Women vs Sri Lanka Women Live cricket streaming: भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच शनिवार को होने वाले महिला एशिया कप टी20 मैच को कब और कहां देखें, यहां जानते हैं।

Image

भारत की टक्कर श्रीलंका से एशिया कप के पहले मैच में (AP)

India vs Sri Lanka, Women's Asia Cup 2022 Live Streaming online: इंग्लैंड में मेजबान टीम का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद इस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम पूरे दम के साथ मैदान पर नजर आ रही है। अब वनडे के बाद बारी है टी20 क्रिकेट की। भारतीय टीम अब शनिवार को महिला एशिया कप 2022 में अपना पहला टी20 मैच खेलने उतरेगी।

भारत का सामना पहले टी20 मुकाबले में शनिवार को श्रीलंकाई महिला टीम से होने जा रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर साफ कर चुकी हैं कि आगामी टी20 विश्व कप को नजर में रखते हुए वो युवा बल्लेबाजों को परखने के लिए मैदान पर उतार सकती हैं। आइए जानते हैं कि भारत-श्रीलंका महिला एशिया कप मैच को आप कब और कहां देख सकते हैं..

- कब खेला जाएगा भारत-श्रीलंका महिला एशिया कप 2022 मैच? (IND-W vs SL-W Match date)

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच ये मैच शनिवार (1 अक्टूबर 2022) को खेला जाएगा।

- कहां खेला जाएगा भारत-श्रीलंका महिला एशिया कप मैच? (Where will India W vs Sri Lanka W match be played)

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का मैच सिलहिट के आउटर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

- कितने बजे होगा भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच ये मुकाबला (IND W vs SL W Match Timing)

महिला एशिया कप 2022 में भारत और श्रीलंका के बीच टक्कर शनिवार को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजे से होगी।

- कहां देख सकते हैं भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप का मुकाबला? (Where to watch IND-W vs SL-W match Live streaming)

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच एशिया कप का मुकाबला शनिवार को 1 बजे से भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article