क्रिकेट

Women ODI World Cup Date: इस दिन से शुरू होगा महिला वनडे वर्ल्ड कप, भारत और श्रीलंका होंगे मेजबान

Women T20 World Cup Date: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के तारीखों की घोषणा कर दी गई है। 30 सितंबर से 2 नवंबर के बीच होने वाला यह वनडे वर्ल्ड कप इस बार भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए दो वेन्यू की घोषणा की गई है।

Image

महिला टी20 वर्ल्ड कप तारीख और वेन्यू (साभार -BCCI)

Women ODI World Cup Date: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल सामने आ गया है। 30 सितंबर से 2 नंवबर के बीच होने वाला यह वनडे वर्ल्ड कप इस बार भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 5 अलग-अलग वेन्यू पर खेला जाएगा। इस बार इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के पास होमग्राउंड का फायदा उठाकर चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर को मेजबान भारतीय टीम के मैच से होगा। 12 साल बाद भारत वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी या कोलंबो में 29 अक्टूबर को जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को बेंगलुरू या कोलंबो में खेला जाएगा।

वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भाग लेने वाली टीमें

मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा इस बार ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अप्रैल में छह टीमों के क्वालीफायर में शीर्ष दो में रहकर इसमें जगह बनाई थी। आस्ट्रेलिया सात बार का चैम्पियन है जबकि भारत एक बार भी नहीं जीत सका है ।

इन मैदान पर होगा मुकाबला

  • एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु)
  • एसीए स्टेडियम (गुवाहाटी)
  • होलकर स्टेडियम (इंदौर)
  • एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापत्तनम)
  • आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो)
वनडे वर्लड कप सेमीफाइनल और फाइनल के लिए दो अलग-अलग वेन्यू का ऐलान इसलिए किया गया है क्योंकि 8 टीमों में एक टीम पाकिस्तान भी है। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं गई थी। इसके तहत भारत ने अपने मैच दुबई में खेले थे जबकि पाकिस्तान और बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में हुए थे। इसके बाद आपसी शर्तों के अनुसार यह तय हुआ था कि पाकिस्तान भी आईसीसी ट्रॉफी में भारत में नहीं खेलेगी। यही कारण है कि दो वेन्यू रखे गए हैं। अगर पाकिस्तान पहुंचती है तो कोलंबो में नहीं तो मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाएगा।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article