क्रिकेट

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान की इस कमजोरी का फायदा उठा सकेगा भारत?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 12:15 AM IST

India vs Pakistan, T20 World Cup 2022, Analysis: भारत और पाकिस्ताान के बीच टी20 विश्व कप 2022 का अहम मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाना है। इस सबसे बड़ी टक्कर से पहले, आइए जानते हैं कि क्या पाकिस्तानी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी का फायदा भारतीय क्रिकेट टीम उठा सकेगी।

Image

भारत-पााकिस्तान टी20 विश्व कप

Photo : Twitter

भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को टी20 विश्व कप 2022 का अहम व सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होने वाले इस बड़े मैच से पहले फैंस और खिलाड़ियों की तमाम चीजों पर नजरें रहेंगी। पिच, माहौल, कौन-कौन प्लेइंग-11 में खेलेगा, टीमों की ताकत और सबसे अहम चीज, टीमों की कमजोरी। हम यहां पाकिस्ताानी टीम की सबसे बड़ी कमजोरी की बात करने जा रहे हैं, जिसका फायदा अगर भारत ने उठा लिया तो काफी हद तक टीम इंडिया का काम हो जाएगा।

पाकिस्तानी टीम की सबसे बड़ी ताकत इस समय है उसके दो ओपनर्स मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम। अगर ये दोनों खिलाड़ी जल्दी आउट हो गए तो पाकिस्तानी टीम का मुश्किल में आना तय है, क्योंकि उनका मध्यक्रम ही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित है। उनके मिडिल ऑर्डर पर लगातार सवालिया निशान उठते आए हैं क्योंकि इस मध्यक्रम में अनुभवी चेहरों की काफी कमी है। एशिया कप के दौरान भी कई बार ऐसा ही देखा गया था।

हैदर अली, इफ्तिखार अहमद और आसिफ अली जैसे खिलाड़ियों ने कम ही मुकाबलों में अपना दम दिखाया है और टीम इंडिया विश्व कप मुकाबले में इसका फायदा जरूर उठा सकती है। हाल ही में मोहम्मद नवाज ने जरूर ट्राई सीरीज के दौरान कुछ धमाल मचाते हुए पाकिस्तान की उम्मीदों को पर लगा दिए लेकिन टी20 विश्व कप जैसे मंच पर सिर्फ इससे बात नहीं बनने वाली।

टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में पाकिस्तानी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकती है अपने स्पिनर्स के जरिए और बीच में गेंदबाजी करने वाले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के दम पर। युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन जैसे स्पिनर्स अहम मौकों पर मध्यक्रम के रनों की रफ्तार धीमी करते हुए पाकिस्तान को एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ने से रोक सकते हैं अगर तेज गेंदबाजों ने उनके शीर्ष बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेज दिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article