क्रिकेट

WI vs ENG 3rd ODI LIVE Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला

West Indies vs England 3rd ODI Match Live telecast Online: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का खिलाड़ी। (फोटो- Windies Cricket Twitter)

Photo : Twitter

WI vs ENG, West Indies vs England 3rd ODI Match Live telecast Online: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा रोमांचक मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत इंग्लैंड को 55 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से मात दी थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार वापसी की और वेस्टइंडीज को 15 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज बराबर हो गई। अब सीरीज का परिणम तीसरे और निर्णायक मुकाबले में निकलेगा।

इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और टीम ने 45.1 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गई। लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे बड़ी पारी खेली। हालांकि, वे अर्धशतक से सिर्फ दो रन से चूक गए। जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 55 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इसी जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं, सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। टीम ने वेस्टइंडीज को 15 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कब से खेला जाएगा (West Indies vs England 3rd ODI Match Date)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला बुधवार (06 नवंबर 2024) को खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा। (West Indies vs England 3rd ODI Match Venue)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (West Indies vs England 3rd ODI Match Time)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार 11.30 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 11 PM बजे होगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (West Indies vs England 3rd ODI Match On Tv)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (West Indies vs England 3rd ODI Match Live Streaming)

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झा author

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहन... और देखें

End of Article