क्रिकेट

WI vs AFG Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11

T20 World cup 2024: WI vs AFG T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, West Indies vs Afghanistan Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप के 40वें मुकाबले में वेस्टइंडीज का सामना अफगानिस्तान से होगा। यह मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11।

Image

वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज का सामना अफगानिस्तान से होगा।
  • सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा मैच।
  • मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11।

T20 World cup 2024: WI vs AFG T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, West Indies vs Afghanistan Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप में मंगलवार (18 जून 2024) को दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह विस्फोटक मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें मौजूदा वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में पहुंच चुकी है। सुपर-8 में अफगानिस्तान का पहला मुकाबला टीम इंडिया से होगा। वहीं, वेस्टइंडीज का सामना दो बार की चैम्पियन इंग्लैंड से होगा। वहीं, मौजूदा वर्ल्ड कप में खेले गए वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं। वेस्टइंडीज ने 3 मैच खेले और सभी मुकाबलों में जीत हासिल की। इसी तरह अफगानिस्तान की टीम ने भी 3 मैचों में से सभी में जीत हासिल की। अफगानिस्तान की टीम 6 अंक के साथ अपने ग्रुप के पॉइंट टेबल में टॉप पर रही, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 6 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर रही।

WI और AFG हेड टू हेड

दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच 2016 से अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर है। वेस्टइंडीज ने 4 मैच जीते हैं, जबकि अफगानिस्तान को 3 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैचों की बात करें तो यहां भी वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी है। वेस्टइंडीज ने 3 मैचों में और अफगानिस्तान को 2 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमें 19 नवंबर 2019 के बाद आमने-सामने होंगी। अफगानिस्तान के पास जीत की हैट्रिक लगाने का अच्छा मौका है।

WI vs AFG T20 Match, वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान

दिनांक: 18 जून 2024

समय: 6 : 00 AM

मैदान: डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूसिया

वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: निकोलस पूरन, रहमानुल्लाह गुरबाज।

बल्लेबाज: इब्राहिम जादरान।

ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अजमतुल्लाह उमरजई।

गेंदबाज: अकील हुसैन, गुडाकेश मोटी, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, फजल हक फारूकी।

वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान न्यू कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: आंद्रे रसेल।

उप-कप्तान: फजल हक फारूकी।

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड (West Indies Squads)

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, ओबेद मैकॉय, शाई होप, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

अफगानिस्तान का स्क्वॉड (Afghanistan Squads)

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, करीम जनत, नांग्याल खारोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक।

(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article