एजुकेशन

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जानें पात्रता और आय सीमा

UP Scholarship 2026-27: यूपी सरकार की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं फीस प्रतिपूर्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अब आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। कक्षा 11वीं-12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा और अन्य पात्र पाठ्यक्रमों में पढ़ रहे छात्र इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Image

यूपी स्कॉलरशिप लास्ट डेट नजदीक

UP Scholarship 2026-27: उत्तर प्रदेश में स्कॉलरशिप का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। यूपी सरकार की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं फीस प्रतिपूर्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अब आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। कक्षा 11वीं-12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा और अन्य पात्र पाठ्यक्रमों में पढ़ रहे छात्र इस योजना का लाभ ले सकते हैं। आवेदन के लिए छात्र scholarship.up.gov.in पोर्टल पर जाकर OTR पूरा करने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद छात्रों को फॉर्म की हार्ड कॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करनी होगी। इसके लिए 4 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। छात्रों को सलाह है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर दें।

कौन कर सकता है आवेदन?

यूपी स्कॉलरशिप के लिए छात्र का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है। साथ ही उसे किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में पात्र पाठ्यक्रम में अध्ययनरत होना चाहिए। आय सीमा की बात करें तो SC और ST वर्ग के छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये तक होनी चाहिए। वहीं सामान्य, OBC, अल्पसंख्यक और EWS वर्ग के लिए आय सीमा 2 लाख रुपये निर्धारित है।

जिन छात्रों ने पहले छात्रवृत्ति प्राप्त की है और अब अगले कक्षा या पाठ्यक्रम में प्रमोट हुए हैं, उन्हें रिन्यूअल आवेदन करना होगा। ऐसे छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 है। वहीं, पहली बार आवेदन करने वाले या नए कोर्स में प्रवेश लेने वाले फ्रेश छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

OTR और जरूरी दस्तावेज

इस सत्र में आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) और डिजीलॉकर वेरिफिकेशन पूरा करना जरूरी है। छात्रों के पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट, फीस रसीद, कॉलेज इनरोलमेंट नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज तैयार होने चाहिए। बैंक खाता छात्र के अपने नाम पर होना चाहिए और आधार से सीडेड तथा NPCI मैपिंग के साथ सक्रिय होना जरूरी है, ताकि छात्रवृत्ति की राशि DBT के जरिए सीधे खाते में भेजी जा सके।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article