क्रिकेट

IND vs ENG: रोहित शर्मा की जगह बुमराह क्यों कर रहे हैं टीम इंडिया की कप्तानी? जानें वजह

Rohit Sharma injury: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में तीसरे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे हैं। उनकी जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं।

Image

रोहित शर्मा जसप्रीत बुमराह (फोटो- AP)

Rohit Sharma injury: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के बीच में टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीठ में अकड़न हो गई है। इसके चलते वे तीसरे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे। रोहित की जगह इंग्लैंड के खिलाफ स्टार तेज गेंदबाज जसप्रित बुमराह भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

बीसीसीआई ने तीसरे दिन मैदान पर रोहित की अनुपस्थिति के बारे में अपडेट भी जारी किया है। बोर्ड ने एक्स पर लिखा है कि 'अपडेट: कप्तान रोहित शर्मा पीठ में अकड़न के कारण तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे हैं।' रोहित की चोट कितनी गहरी है इसे लेकर अभी तक कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है।

बुमराह के पास कप्तानी का अनुभव

बुमराह के पास टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करने का अनुभव है। रोहित को कोविड-19 होने के कारण जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में बुमराह को भारत का कप्तान नियुक्त किया गया था। उस मैच में, बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड को एक ओवर में 35 रन देकर टेस्ट में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

भारत 477 रनों पर ऑलआउट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चल रहे पांचवें टेस्ट में भारत पहली पारी में 477 रन बनाने में सफल रहा। पहली पारी में मेजबान टीम के लिए शुबमन गिल ने 150 गेंदों पर 110 रन बनाकर शीर्ष स्कोर बनाया और रोहित ने क्रीज पर रहने के दौरान 162 गेंदों का सामना करते हुए कुल 103 रन बनाए।उनके अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल, डेब्यूटेंट देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान ने भी अर्धशतक लगाए।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article