क्रिकेट

दिल्ली के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या

इंडियन प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई के लिए आज कप्तान हार्दिक पांड्या प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं।

Image

हार्दिक पांड्या (साभार-x)

आईपीएल में आज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में सीजन का पहला मुकाबला खेला जा रहा है, जहां 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। दोनों टीमों के लिए यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता नाईट राइडर्स को जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था। मुंबई ने 14 साल बाद अपना पहला मुकाबला जीता था। आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, यानी प्लेइंग इलेवन में हार्दिक पांड्या नहीं हैं। मुंबई इंडियंस की नजर इस बात छठे ट्रॉफी पर है जिसकी शुरुआत उसने शानदार तरीके से की है। आखिरी आईपीएल ट्रॉफी मुंबई इंडियंस ने साल 2020 में जीता था।

क्यों नहीं खेल रहे हैं हार्दिक पांड्या

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के समय सूर्या ने बताया कि क्यों हार्दिक आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। सूर्या ने बताया कि हार्दिक फिट नहीं हैं और इसलिए वह आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कार्बिन बॉश को जगह मिली है। इसके अलावा अल्लाह गजनफर आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह मिचेल सैंटनर को मौका मिला है। दीपक चाहर भी आज का मुकाबला खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने आज के मैच में इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मयंक मार्कंडे, रॉबिम मिंज, राज बावा और ट्रेंट बोल्ट को रखा है।

आज के मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन-

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (सी), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article