क्रिकेट

RCB vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु की प्लेइंग 11 का हिस्सा क्यों नहीं है मेक्सवेल, जानें वजह

Glenn Maxwell injury update: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 30वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 में ग्लेन मेक्सवेल को जगह नहीं द गई है। इसके बाद से फैंस में इसके पीछे की वजह जानने को लेकर उत्सुकता है। ऐसे में हम इसके पीछे का कारण बताने जा रहे हैं।

Image

ग्लेन मेक्सवेल (फोटो- IPL/BCCI)

Glenn Maxwell injury update: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 30वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से हो रही है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच में बेंगलुरु की जब प्लेइंग 11 का ऐलान हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मेक्सवेल का नाम प्लेइंग 11 की लिस्ट में शामिल नहीं था। ऐसे में सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या आरसीबी ने मेक्सवेल को खराब फॉर्म के चलते ड्रॉप कर दिया है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

दरअसल ग्लेन मेक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान फील्डिंग करने के दौरान चोट लग गई थी। उनकी उंगली में बॉल तेजी से लगी थी जिसके बाद वे दर्द मे कराह रहे थे। ऐसे में उनका हैदराबाद के खिलाफ खेलना मुश्किल नजर आ रहा था और ऐसा हो सकता है कि वे इसी के चलते प्लेइंग 11 का हिस्सा भी नहीं है।

मोहम्मद सिराज को किया गया ड्रॉप

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच के लिए अपनी टीम में एक और बड़ा बदलाव किया है। टीम ने धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ड्रॉप कर दिया है। सिराज लगातार रन लुटा रहे थे और विकेट लेने में भी कामयाब नहीं हुए थे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, सौरव चौहान, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), महिपाल लोमरोर, विजयकुमार विशक, रीस टॉपले, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (सी), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article