क्रिकेट

IPL Highest Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, बना दिया IPL के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

IPL Highest Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन लगातार जारी है। टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे आईपीएल के इतिहास में 280 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है।

Image

आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर (फोटो- BCCI/IPL)

IPL Highest Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 30वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से हो रही है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर से अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना दिए हैं। ये आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले ये रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के पास ही था। एसआरएच ने हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन बनाए थे।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ ओपनर ट्रेविस हेड ने अपनी विस्फोटक पारी से सभी का दिल जीत लिया। हेड ने केवल 39 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। वे आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। हेड के विकेट के बाद हेनरी क्लासेन का तूफान आया। जिन्होंने 67 रनों की शानदार पारी खेली। अंत में एडम मारक्रम और अब्दुल समद की साझेदारी ने टीम को अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने में मदद की।

आईपीएल के इतिहास के पांच सबसे बड़े स्कोर

आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद का 287/3 रन अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि, इस सीजन में हैदराबाद में MI के खिलाफ SRH का 277/3 दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। आईपीएल का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स का है, जिसने इस सीजन में ही विजाग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 272/7 रन बनाए थे। आरसीबी ने 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में 263/5 का स्कोर बनाया था, जबकि आईपीएल का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने बनाया था, जिसने 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 257/7 का स्कोर बनाया था। 250 से अधिक के पांच में से तीन स्कोर 2024 में आए हैं।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article