क्रिकेट

फैन ने अश्विन से पूछा, आप टेस्ट मैच तीन दिन में क्यों खत्म कर रहे हैं? दिया दुखी मन से जवाब

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 25, 2023, 08:45 PM IST

रविचंद्रन अश्विन से हवाई यात्रा के दौरान एक फैन ने तीन दिन में टेस्ट मैच खत्म होने की वजह पूछी तो सवाल सुनकर दुखी हो गए और इसके बाद इस सवाल का जवाब दिया।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मैच समाप्त हो चुके हैं। तीसरा टेस्ट 1 मार्च से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। नागपुर और दिल्ली में खेले गए सीरीज के दोनों टेस्ट तीन दिन पूरे होने से पहले ही समाप्त हो गए। ऐसे में माना जा रहा है कि इंदौर टेस्ट भी तीन दिन में खत्म हो जाएगा।

तीन दिन में खत्म हुए नागपुर और दिल्ली टेस्ट

भारत को नागपुर और दिल्ली में तीन दिन में जीत दिलाने में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की अहम भूमिका रही। दोनों ने मिलकर कंगारुओं के 31 विकेट चटकाए। जिसमें से 17 जडेजा के और 14 अश्विन के खाते में गए। ऐसे में एक फैन ने अश्विन फ्लाइट में इसी बारे में सवाल पूछ लिया कि आप तीन दिन में टेस्ट मैच क्यों खत्म कर देते हैं तो अश्विन ने इस सवाल का जवाब दिया। जिसका खुलासा उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर किया है।

खिलाड़ियों की बदल गई है मानसिकता

अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर इस वाकये का जिक्र करते हुए कहा, एक फैन फ्लाइट में मेरे साथ यात्रा कर रहा था। उसने पूछा कि आप लोग तीन दिन में टेस्ट मैच क्यों खत्न कर देते हैं? उसका सवाल सुनकर मुझे बुरा लगा लेकिन मैंने जवाब दिया। सर आजकल दो चीजें बदल गई हैं पहला क्रिकेट खिलाड़ियों की मानसिकता है। आजकल खिलाड़ी तेज गति से खेलना पसंद करते हैं। वो तेजी से रन बनाना चाहते हैं।'

दो पीढ़ियों की नहीं करनी चाहिए तुलना

अश्विन ने आगे कहा, आजकल क्रिकेटर्स रन बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगाना चाहते केवल इसी वजह से हमें ये तुलना नहीं करना चाहिए कि दोनों तरीकों में से बेहतर कौन सा है। हमें अलग-अलग पीढ़ी के खेल और खिलाड़ियों की तुलना नहीं करनी चाहिए। दूसरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों मुकाबले तीन दिन में खत्म नहीं होने चाहिए थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article