क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (29 April, 2026): कल का मैच कौन जीता? IPL 2026, MI vs SRH T20 Match, हैदराबाद ने मुंबई को रिकॉर्ड चेज करके दी पटखनी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 29 April, 2026, MI vs SRH, kal ka match kaun jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियन्स को वानखेड़े स्टेडियम में रिकॉर्ड लक्ष्य की पीछा करके सीजन में छठी जीत दर्ज की और प्लेऑफ में एंट्री की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। वहीं मुंबई के पहले ही दौर में टूर्नामेंट से बाहर होने के आसार बढ़ गए हैं। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Image

मुंबई इंडियन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कल का मैच कौन जीता (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

who won yesterday IPL Match, 29 April, 2026 (कल का आईपीएल मैच कौन जीता) MI vs SRH kal ka IPL Match kaun jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियन्स को उसके घर पर खेले गए मुकाबले में रिकॉर्ड 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की।यह हैदराबाद की सीजन में छठी जीत और मुंबई इंडियन्स की छठी हार है। मैच में मुंबई इंडियन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 243 रन का स्कोर रयान रिकेल्टन की नाबाद 123 रन की पारी की बदौलत 5 विकेट पर 243 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड की 76(30), अभिषेक शर्मा की 45(24), हेनरिक क्वासेन की 65*(30) और सलिल अरोर की 30(10) रन की नाबाद पारी की बदौलत 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में जीत के साथ हैदराबाद अंक तालिका में 12 अंक साथ तीसरे पायदान पर काबिज हो गया है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल और रोमांच?

मुंबई इंडियन्स ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

जैक्स और रिकेल्टन ने दी आतिशी शुरुआत

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन्स के लिए पारी का शुरुआत करने रियान रिकेल्टन और विल जैक्स की जोड़ी उतरी। डिकॉक कलाई की चोट की वजह से मैच से ठीक पहले प्लेइंग-11 से बाहर हो गए। ऐसे में इस जोड़ी ने मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई और 4.1 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। 25 गेंद में पहले विकेट के लिए हुई 50 रन की साझेदारी में रिकेल्टन ने 20 और विल जैक्स को 27 रन का योगदान दिया। दोनों टीम को पॉवरप्ले में बगैर किसी नुकसान के 78 रन तक ले गए।

अर्धशतक से चूके विल जैक्स

पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद भी रिकेल्टन और जैक्स ने तेज रफ्तार से रन बनाना जारी रखा और स्कोर को 7 ओवर में 93 रन तक पहुंचा दिया। आठवें ओवर की पहली गेंद पर नीतीश कुमार रेड्डी ने हैदराबाद को पहली सफलता विल जैक्स के रूप में दिलाई। जैक्स 46(22) रन बनाकर विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों लपके गए। जैक्स ने अपनी आतिशी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जड़े। इसके साथ ही पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी टूट गई।

रिकेल्टन ने जड़ा आतिशी अर्धशतक

जैक्स के आउट होने के बाद मुंबई के लिए बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव आए। रिकेल्टन और सूर्या ने इसके बाद टीम को 7.4 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद एक छोर संभालकर खड़े रियान रिकेल्टन ने अपना अर्धशतक 23 गेंद में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा कर लिया।

सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन जारी

अर्धशतक पूरा करने के बाद रियान रिकेल्टन टिके रहे लेकिन सूर्या का निराशाजनक प्रदर्शन एक बार फिर जारी रहा। ईशान मलिंगा ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। सूर्या 5(5) रन बवा सके। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका जड़ा। नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर 110 के स्कोर पर सूर्या पवेलियन लौटे। सूर्या के आउट होने के बाद रिकेल्टन का साथ देने नमन धीर आए। रिकेल्टन ने पिच पर पैर जमाए रखे और टीम को धीर के साथ मिलकर 10 ओवर में 2 विकेट पर 124 रन तक पहुंचा दिया।

रियान और धीर ने पहुंचाया 150 रन के पार

सूर्या के आउट होने के बाद रिकेल्टन और नमनधीर ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने रनों की रफ्तार सूर्या के आउट होने के बाद कम नहीं होने दी। दोनों ने 11.3 ओवर में मुंबई को 150 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 25 गेंद में पूरी कर ली। इस साझेदारी में रिकेल्टन ने 29 और नमन धीर ने 20 रन का योगदान दिया।

नमन नहीं खेल पाए बड़ी पारी

13 ओवर में मुंबई ने 2 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए थे। रिकेल्टन अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे। उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी लेकिन दूसरे छोर पर खड़े नमन 14वें ओवर में प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में हर्ष दुबे के हाथों लपके गए। उन्होंने 22 (17) रन बनाए। नमन ने अपनी पारी में तीन चौके जड़े। उनके और रिकेल्टन के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 (31) रन की साझेदारी की।

रिकेल्टन ने जड़ा मुंबई के लिए सबसे तेज शतक

नमन धीर के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए। इसके बाद रिकेल्टन ने 44 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया। यह मुंबई इंडियन्स के लिए 19 साल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक है। रिकेल्टन और हार्दिक ने मुंबई को 15.5 ओवर में 200 रन के पार पहुंचा दिया। 221 के स्कोर पर हार्दिक पांड्या 31(15) रन बनाकर साकिब हुसैन की गेंद पर क्लासेन के हाथों लपके गए।

मुंबई ने बनाए 243/5 रन

अंत में एक छोर रिकेल्टन संभाले रहे दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा 7(5) रन बनाकर हिंगे का शिकार बने। अंत में रॉबिन मिंज और रयान रिकेल्टन ने मुंबई को 5 विकेट पर 243 रन तक पहुंचा दिया। रिकेल्टन 55 गेंद में 123 और रॉबिन मिंज 1(1) रन बनाकर नाबाद रहे। रिकेल्टन ने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के जड़े।

अभिषेक हेड ने दिलाई हैदराबाद को आतिशी शुरुआत

जीत के लिए 244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने आतिशी शुरुआत दी। दोनों ने 3.3 ओवर में हैदराबाद को 50 रन के पार पहुंचा दिया। पॉवरप्ले में हैदराबाद ने बगैर किसी नुकसान के 92 रन बना लिए थे। दोनों ने इस आतिशी बल्लेबाजी को जारी रखते हुए हैदराबाद को 6.3 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। इस शतकीय साझेदारी में अभिषेक शर्मा ने 41 और ट्रेविस हेड ने 54 रन का योगदान दिया। हेड ने सीजन का अपना पहला अर्धशतक 20 गेंद में 3 चौके और 6 छक्के की मदद से पूरा कर लिया।

अर्धशतक से चूके अभिषेक

टीम को 129 रन के स्कोर तक पहुंचाने के बाद अभिषेक शर्मा को अल्लाह गजनफर ने ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच कर दिया। वो अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। अभिषेक ने 24 गेंद की 45 रन की पारी में 4 चौके और 3 छक्के जड़े। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन पहली ही गेंद पर गजनफर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद 133 के स्कोर पर हेड को हार्दिक पांड्या ने विल जैक्स के हाथों कैच करा दिया। हेड 76(30) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 8 छक्के जड़े।

क्लासेन और सलिल ने कराया बेड़ा पार

9.4 ओवर में 133 रन पर तीन विकेट गंवाकर हैदराबाद की टीम बैकफुट पर आ गई। ऐसे में हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला। उनका साथ पहले नीतीश रेड्डी ने दिया। दोनों ने टीम को 11 ओवर में 150 के और चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 22 गेंद में पूरी कर ली। दोनों ने

हैदराबाद को 213 रन तक पहुंचाया। 17वें ओवर में रेड्डी 21(17) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अंत में क्लासेन और सलिल अरोरा ने मिलकर हैदराबाद को 18.4 ओवर में 6 विकेट से जीत दिला दी। क्लासेन 65(30) और सलिल अरोड़ा 30(10) रन बनाकर नाबाद रहे। अरोड़ा ने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं क्लासेन ने 7 चौके और 4 छक्के जड़े।

प्लेयर ऑफ द मैच:

65 रन की शानदार पारी खेलने वाले हेनरिक क्लासेन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article