Who Won Yesterday Cricket Match (19 December, 2025): कल का मैच कौन जीता? IND vs SA 5th T20I, भारत ने पांचवें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर जीती 3-1 से सीरीज, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Dec 20, 2025, 02:53 AM IST
IND vs SA, Who Won Yesterday T20 Match (कल का मैच कौन जीता?): सू्र्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पांच मैच की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में 30 रन के अंतर से मात देकर 3-1 के अंतर से सीरीज अपने नाम कर ली है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पांचवां टी20 मैच, कल का मैच कौन जीता
Who Won Yesterday Cricket Match (19 December, 2025)(कल का मैच कौन जीता): सू्र्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पांच मैच की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में 30 रन के अंतर से मात देकर 3-1 के अंतर से सीरीज अपने नाम कर ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की आतिशी पारियों की बदौलत 5 विकेट पर 231 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम क्विंटन डिकॉक की 65(35) रन की आतिशी पारी खेलने के बावजूद 8 विकेट पर 201 रन बना सकी और 30 रन के अंतर से मैच और 3-1 के अंतर से सीरीज गंवा दी। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल।
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अभिषेक और संजू ने दी भारत को तेज शुरुआत
शुभमन गिल की जगह प्लेइंग-11 में जगह बनाने वाले संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी टीम के लिए पारी की शरुआत करने उतरी। दोनों ने तेज शुरुआत दिलाई और टीम को 4.4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 50 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। ये साझेदारी छठे ओवर की चौथी गेंद पर टूट गई। अभिषेक शर्मा कार्बिन बॉश की गेंद पर विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक के हाथों लपके गए। उन्होंने 34(21) रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और एक छक्का जड़ा।
तिलक और संजू ने पहुंचाया 100 के करीब
अभिषेक के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने तिलक वर्मा उतरे। तिलक ने आते ही पिच पर पैर जमा लिए और संजू के साथ मिलकर टीम को जल्दी ही 100 रन के करीब पहुंचा दिया। पॉवरप्ले में टीम इंडिया ने 67 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। इसके बाद 9 ओवर में 97 रन तक टीम को पहुंचा दिया था। लेकिन 10वें ओवर की पहली ही गेंद पर संजू जॉर्ज लिंडे की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 22 गेंद में 37 रन की पारी खेली।
फिर नाकाम रहे सूर्यकुमार यादव
सैमसन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर नाकाम रहे। तिलक और सूर्या ने टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। दोनों स्कोर 115 तक ले गए। ऐसे में सूर्या 5(7) रन बनाकर बॉश की गेंद पर मिलर के हाथों कैच दे बैठे।
हार्दिक का आया मैदान पर तूफान
115 रन पर टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में भारत की पारी को हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने आगे बढ़ाया। हार्दिक ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया और टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया। तिलक ने अपना अर्धशतक 30 गेंद में 7 चौके और एक छक्के के साथ पूरा किया। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी 15 गेंद में और 41 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। हार्दिक 63(25) रन बनाकर बार्टमैन की गेंद पर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के जड़े।
भारत ने बनाए 5 विकेट पर 231 रन
हार्दिक के आउट होने के बाद तिलक को शिवम का साथ मिला दोनों ने स्कोर को 227 रन तक पहुंचाया। 20वेंओवर की पांचवीं गेंद पर तिलक रन आउट हो गए। तिलक ने 73(42) रन बनाए। अंत में शिवम दुबे 10(3) रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं जीतेश शर्मा 0 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट कार्बिन बॉश ने 2 विकेट लिए। एक-एक ओटनील बार्टमैन और जॉर्ज लिंडे के खाते में एक एक विकेट गया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन बनाए।
डिकॉक-हेंड्रिक्स ने दिलाई द. अफ्रीका को शानदार शुरुआत
जीत के लिए 232 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम को क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रिक्स की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की। दोनों ने पॉवरप्ले में टीम ने 67 रन बगैर किसी नुकसान के जोड़े। पॉवरप्ले के खत्म होते ही तीसरी ही गेंद पर ये साझेदारी टूट गई। हैंड्रिक्स को वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ दिया। हेंड्रक्स के शिवम दुबे ने शानदार कैच एक हाथ से पकड़ लिया। रीजा हेंड्रिक्स के ने 13(12) रन बनाए।
डिकॉक ब्रेविस ने पहुंचाया 100 रन के पार
हेंड्रिक्स के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी के लिए डेवाल्ड ब्रेविस को भेज दिया। ब्रेविस ने डिकॉक के साथ मोर्चा संभाला और टीम को तेजी से 9.1 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। डिकॉक ने इसी दौरान अपना अर्धशतक 30 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। 10 ओवर में द. अफ्रीका ने एक विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए थे। ब्रेविस और डिकॉक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई थी। ऐसे में इस साझेदारी को जसप्रीत बुमराह ने डिकॉक का अपनी ही गेंद पर फॉलो थ्रू में कैच लपककर तोड़ दिया। डिकॉक 65(35) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 65(35) रन बनाए। डिकॉक के आउट होने के बाद जल्दी ही ब्रेविस भी हार्दिक की गेंद पर सुंदर के हाथों लपके गए। उन्होंने 31(17) रन बनाए।
122 रन पर द. अफ्रीका ने गंवाए 3 विकेट
11.1 ओवर में द. अफ्रीका का स्कोर 122 रन पर 3 विकेट हो गया। ऐसे में कप्तान एडेन मार्करम और डेविड मिलर ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर को 135 रन तक ले गए। ऐसे में 13वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने द. अफ्रीका को दोहरा झटके दे दिए। पहले तो चक्रवर्ती ने मार्करम को एलबीडब्लू कर दिया। वो 6(4) रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए डेवोनन फरेरा पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। वो गुगली को समझने में नाकाम रहे।135 रन पर पांच विकेट चटकाकर भारत ने मैच में वापसी कर ली।
मिलर बने अर्शदीप का शिकार, 177 रन पर गंवाए 8 विकेट
ऐसे में मिलर टिके रहे उन्हें थोड़ी देर जॉर्ज लिंडे का साथ मिला। दोनों स्कोर को 150 रन के पार ले गए। 15वें ओवर में 154 रन पर मिलर को अर्शदीप ने चलता कर दिया। वो 18(14) रन बना सके। मिलर के आउट होते ही द. अफ्रीका की जीत की संभावनाएं बेहद कम हो गईं। लगातार विकेट गिरने लगे। 16.1 ओवर में द. अफ्रीका ने 177 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। मार्को यानसेन कुछ अच्छे शॉट्स खेलने के बाद बुमराह की गेंद पर विकेट के पीछे सैमसन के हाथों लपके गए। यानसेन ने 14(5) रन बनाए।
अंतिम चार ओवर में नहीं गंवाया विकेट, चटकाए 4 विकेट
अंतिम चार ओवर में द. अफ्रीका ने एक विकेट गंवाया। मार्को यानसेन और कार्बिन बॉश ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया। द. अफ्रीका ने और कोई विकेट नहीं गंवाया और 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाने में सफल रहा और 30 रन से मैच और 3-1 से सीरीज गंवा दी। बॉश ने 17 और नगि़डी ने 7 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट वरुण चक्रवर्ती ने लिए।
मार्को यानसेन और कार्बिन बॉश ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया। द. अफ्रीका ने और कोई विकेट नहीं गंवाया और 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाने में सफल रहा और 30 रन से मैच और 3-1 से सीरीज गंवा दी। 2 सफलता जसप्रीत बुमराह को मिली। एक-एक विकेट अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या के खाते में गया।
प्लेयर ऑफ द मैच:
हार्दिक पांड्या को मैच में 63(25) रन की आतिशी पारी और एक विकेट चटकाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
प्लेयर ऑफ द सीरीज
दक्षिण अफ्रीका का खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। उन्होंने सीरीज में कुल 10 विकेट चटकाए।